सुरक्षाबल के जवानों को मिली बड़ी सफलता, अलग-अलग जिले में 9 नक्सली गिरफ्तार

9 Naxalites Arrested: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, सुरक्षाबलों पर फायरिंग और IED ब्लास्ट की घटना में शामिल 6 नक्सलियों को परलगट्टा के जंगल से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी नक्सली जनमिलिशिया और DKMS के सदस्य हैं, जिन्होंने 21 नवंबर को परलगट्टा पहाड़ी के बीच सर्चिंग पर निकले जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए IED प्लांट किया था, जिसकी चपेट में आने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला बल और CRPF की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें:- काम में लापरवाही बरतना पड़ा भारी, प्रभारी तहसीलदार समेत 2 निलंबित

दंतेवाड़ा ASP आरके बर्मन के मुताबिक गिरफ्तार नक्सलियों में सुंडाम हुर्रा (41 साल),  सुंडाम नंदा (28 साल), मुद्दा सुंडाम (30 साल), माड़वी हांदा (40 साल), सुंडाम भीमा (43 साल) हिड़मा माड़वी (24 साल) शामिल है। वहीं कांकेर पुलिस ने एक लाख के इनामी समेत 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान संकु कतलामी और चमरा राम उइके के रूप में हुई है। जिले में सर्चिंग अभियान के दौरान बस्तर फाइटर्स और BSF के जवानों ने दोनों नक्सलियों को पकड़ा है,  जो माहला गांव के साप्ताहिक बाजार में पहुंचे थे। दोनों नक्सली IED ब्लास्ट में शामिल थे, जिसकी चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया था। दोनों नक्सली जनमिलिशिया दलम के सदस्य हैं। (9 Naxalites Arrested)

सुकमा में इनामी नक्सली गिरफ्तार

वहीं सुकमा के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र में भी एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। SP ने पोड़ियाम मुड़ा पर 10 हजार रुपए इनाम घोषित किया था। नक्सली पर पोलमपल्ली थाने में 4 संगीन अपराध दर्ज है, जिनमें से 3 प्रकरणों में वारंट जारी किया गया था। जिला पुलिस बल और CRPF की संयुक्त टीम ने ये कार्रवाई की है। पोड़ियाम प्रतिबंधित नक्सल संगठन में मिलिशिया सदस्य के रुप में पदस्थ था। इधर, बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम कर दी है। जवानों ने बासागुड़ा क्षेत्र के तिमापुर सड़क से 20 मीटर की दूरी पर 5 किलो का IED बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया है। नक्सलियों ने स्वीच सिस्टम के जरिए प्रेशर कुकर में IED प्लांट किया था। इससे पहले जवानों ने भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में 3 किलो का IED बम बरामद किया था। (9 Naxalites Arrested)

दंतेवाड़ा नक्सलियों की साजिश नाकाम

बता दें कि 20 दिसंबर की रात को नक्सलियों ने दो यात्री बसों में आगजनी की थी। इधर, बीजापुर के जांगला थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस बीच नक्सलियों ने 2 से 3 IED ब्लास्ट किए, जिसकी चपेट में आने से DRG का एक जवान घायल हो गया है, जिसकी इलाज जारी है। वहीं दंतेवाड़ा के बारसूर पल्ली मार्ग पर सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों के लगाए गए IED को डिफ्यूज कर दिया गया है। इससे पहले नक्सलियों ने पल्ली-बारसूर मार्ग को पूरी तरह से बाधित कर दिया था। मामला मालेवाही थाना क्षेत्र का है। (9 Naxalites Arrested)

Related Articles

Back to top button