कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी, कहा- कांग्रेस नेताओं ने 91 बार मुझे गालियां दी

PM Campaign in Karnataka: कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। बीदर में प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे कांग्रेस के लोगों ने 91 बार गालियां दी। गालियों के शब्दकोष में टाइम खराब करने के बजाय अगर कांग्रेस ने इतनी मेहनत गुड गवर्नेंस में की होती तो इनकी इतनी दयनीय स्थिति नहीं होती। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 27 अप्रैल को कलबुर्गी में एक चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री को जहरीले सांप की तरह बताया था। मोदी का इशारा खड़गे पर था।

यह भी पढ़ें:- UP के गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, 5 लाख का जुर्माना भी लगा

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि आप सोच सकते हैं कि यह जहर है या नहीं, लेकिन अगर उसे चखेंगे, तो आपकी मौत हो जाएगी। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद खड़गे ने माफी मांग ली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बेलगावी में कहा कि यहां विकसित भारत के लिए विकसित कर्नाटका का मंत्र गूंज रहा है। कुछ महीने पहले मुझे यहां आने का अवसर मिला था। तब पूरे रास्ते माताओं और बहनों ने मुझपर जिस तरीके से अपना आशीर्वाद बरसाया मैं उसे कभी भूल नहीं सकता। (PM Campaign in Karnataka)

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपका इतनी बड़ी संख्या में यहां आना… आपका यह अपार स्नेह…आपका यह अपनापन मुझे कर्नाटक के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है। आज मैं आपके बीच बीजेपी के एक समर्पित कार्यकर्ता…आपके एक साथी के रूप में आया हूं। आप कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के विस्तार और विचार को अपने परिश्रम से सींचा है। आपने एक छोटे से पौधे को वटवृक्ष बनाने में बहुत बड़ा सहयोग दिया है। (PM Campaign in Karnataka)

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में परंपरा भी है और तकनीक भी यहां स्टार्टअप्स और संस्कृति को एक साथ मजबूत करना निहित है। कर्नाटक वह अद्भुत भूमि है जहां भारत की प्राचीन और आधुनिक पहचान एक साथ मिलती है और समृद्ध होती है। भाजपा ने हमेशा जन सेवा को राष्ट्र सेवा माना है। जनता को जनार्दन का रूप माना है। आज जब बेलगावी आया हूं तो आपके बीच इसी भाव के साथ आया हूं। 10 मई को आपको कर्नाटका को देश का नंबर 1 राज्य बनाने के लिए वोट करना है। 10 मई को आपको कर्नाटका में डबल इंजन सरकार की वापसी के लिए वोट करना है। (PM Campaign in Karnataka)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अस्थिर सरकारों के कालखंड से कर्नाटक का बहुत नुकसान हुआ है। कर्नाटक जैसे समृद्ध महान परंपरा वाले राज्य में अस्थिर सरकार के कारण यहां के युवाओं के सपने चूर-चूर हो गए। कर्नाटक को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए भाजपा ही एक स्थिर और मजबूत सरकार दे सकती है। कांग्रेस हमेशा दलित समुदायों की जरूरतों के प्रति उदासीन रही है। इसने गरीबों, दलितों, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों या किसी भी समुदाय के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए कभी कुछ नहीं किया। यह केवल भाजपा की डबल-इंजन सरकार है जिसने लोगों को सशक्त बनाने के लिए, लोगों के जीवन को बदलने के लिए काम किया। (PM Campaign in Karnataka)

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के करप्शन काल में घोटाले ही घोटाले होते थे। इसका बहुत बड़ा नुकसान हमारे दलितों आदिवासियों और पिछड़े समाज के लोगों को उठाना पड़ा। बीजेपी पूरी ईमानदारी से गरीबों, दलितों, पिछड़ों और बंजारा समुदाय के लिए काम कर रही है। हम समाज के इन वर्गों के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि आपका उत्थान हो। कांग्रेस बस मोदी को गाली देने का काम कर रही है। जो भी दलितों और पिछड़ों के लिए काम करता है कांग्रेस उस से नफरत करती है।

Related Articles

Back to top button