Trending

Horoscope 13 August 2023: इन राशि वालों को मिलेगा मनचाही सफलता, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

ज्योतिषाचार्य पं. यशस्वी योगेन्द्र शर्मा : आज का राशिफल Horoscope 13 August 2023, दिन- रविवार। कलियुग- 5124, विक्रम संवत- 2080, वीर निर्वाण संवत 2548। माह- श्रावण (सावन), कृष्ण पक्ष द्वादशी (12)। रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा करने से सबकी मनोकामना पूरी होने की मान्यता है। 

Horoscope 13 August 2023

1. मेष राशि (Aries) : समय आपके पक्ष में हैं, कड़ी परिश्रम का फल आपको मिलने वाला हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से आपको धन लाभ भी होगा। किसी पर आँख बंद करके भरोसा न करें, हानि हो सकता हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि से आपका मन प्रसन्न होगा। कही बाहर घूमने फिरने का कार्यक्रम बन सकता हैं। आज का दिन बेहतर हैं, परिवार के साथ भरपूर समय व्यतीत होगा। 

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ की तर्ज पर भारत सरकार 12वीं के साथ आईटीआई कराने पर विचार कर रही और हमने प्रमाण पत्र भी वितरित कर दिए : मुख्यमंत्री बघेल   

2. वृष राशि (Taurus) : शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। धन की प्राप्ति‍ होगी। परिश्रम अधिक होगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन सम्भव है।

3. मिथुन राशि (Gemini) : आज आपका दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। आज आपको प्रसन्न रहना चाहिए, समय अच्छा चल रहा है। लोहे का व्यापार करने वाले कारोबारी आज मुनाफा कमाएंगे। युवा वर्ग अपनी अद्भुत कार्यक्षमता के बल पर कठिन काम भी चुटकियों में निपटा लेंगे जिससे सभी से वाहवाही लूटेंगे। सभी के साथ कामों में एकरूपता बनेगी ऐसा करने से प्रसन्नता भी बढ़ेगी। आज आपको नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है।

4. कर्क राशि (Cancer) : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बेचैनी की वजह से हर एक व्यक्ति के लिए नकारात्मकता बढ़ेगी। आपके द्वारा कही गई बातों की वजह से एक-दूसरे के लिए गलतफहमी हो सकती है। जिन विवादों से आपका संबंध नहीं है, ऐसे विवादों को सुलझाने से बचें। इसका आपका नुकसान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

5. सिंह राशि (Leo) : आपके मन के अनुकूल कार्य की प्रगति होगी। यात्रा आपके लाभकारी होगा, समय का भरपूर आनंद लें। कोई पुराना धन से जुड़े मामले आज सुलझेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।  आज का दिन बेहतर हैं, परिवार के साथ भरपूर समय व्यतीत होगा।

6. कन्या राशि (Virgo) : धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। बहुत समय अटका हुआ या रुका हुआ धन मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके प्रियजन खुश हैं और आपको उनके साथ शाम के लिए कुछ योजनाएँ बनानी चाहिए। घर परिवार के धार्मिक आयोजन मन को शांत रहेगा, जीवन में नई खुशहाली का अनुभव करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

7. तुला राशि (Libra) : आपके मन के अनुसार, मनचाहा काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। सहयोगियों का तथा भाइयों से पूरा सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। निर्णय आपके पक्ष आएंगे। प्रयास सफल होंगे। किसी भी नए कार्य को करने के लिए उचित समय है। समय का भरपूर सदुपयोग करें, यह आपके भविष्य के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। आज का दिन बेहतर हैं, परिवार के साथ भरपूर समय व्यतीत होगा।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio) : व्यापार में लाभ की उम्मीद है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्‍की हो सकती है। स्वास्थ्‍य अच्छा रहेगा, समय का भरपूर लुत्फ़ उठाएंगे। 

9. धनु राशि (Sagittarius) : कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। फिलहाल आय में कमी एवं खर्च की स्थिति हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कर्म हो सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

10. मकर राशि (Sagittarius) : स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार में एक दूसरे के बीच रिश्तों की डोर को मजबूत बनाए रखना होगा। आपसी सामंजस्य से घर परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। कुछ परेशानियां बढ़ती हुई नजर आएंगी, पहले से सावधान रहना अच्छा है। आज का दिन बेहतर हैं, परिवार के साथ भरपूर समय व्यतीत होगा।

11. कुंभ राशि (Aquarius) : धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। आय में कमी एवं अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

12. मीन राशि (Pisces) : व्यापार में लाभ की उम्मीद है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। नौकरी में तरक्‍की हो सकती है। स्वास्थ्‍य अच्छा रहेगा, समय का भरपूर लुत्फ़ उठाएंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। (Horoscope 13 August 2023)

Related Articles

Back to top button