Lord Shani Pooja: सावन के पहले शनिवार को ये उपाय करने से होगी भगवान शनि की विशेष कृपा, तेल से करें शनिदेव का अभिषेक

Lord Shani Pooja: शनिवार के दिन भगवान शनिदेव की पूजा होती है। वहीं सावन का महीना शुरू हो चुका है, जिसके मुताबिक सावन का पहला शनिवार 16 जुलाई यानी की आज है। बता दें कि शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। जबकि सावन का महीना भगवान शंकर को। ऐसे में सावन के महीने में शनिवार के दिन भगवान शिव और शनिदेव दोनों की पूजा करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। मान्यता के मुताबिक भगवान शिव की पूजा से जहां भक्तों की सारी मनोकामना पूरी होती है। वहीं शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने पर शनि महादशा समेत कई ग्रहों के दोष खत्म हो जाते हैं। ऐसे में सावन के पहले शनिवार का विशेष महत्त्व है। शनि महादशा से पीड़ित लोगों के लिए ये समय बहुत उत्तम है। उन्हें शनिवार के दिन ये उपाय जरुर करने चाहिए।

यह भी पढ़ें:- शनिवार को कर लें बस ये 5 उपाय और फिर देखिये कैसे होती है शनिदेव की आप पर कृपा, रातोंरात बन जाएंगे धनवान!

शास्त्रों में कहा गया है कि लोगों को विशेष कर उन्हें जिन पर शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या चल रही है या शनि की महादशा से पीड़ित हैं सावन माह में शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए। इसके साथ ही शनि उपाय भी करने चाहिए। मान्यता है कि इससे शनिदेव के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ भी प्रसन्न होते हैं। सावन शनिवार के दिन सरसों के तेल से शनिदेव का अभिषेक करें। सावन शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने के बाद काले तिल, उड़द दाल और तेल का दान करें। यह दान जरूरतमंद और गरीब लोगों को करना चाहिए। शनिवार के दिन शिव और शनि चालीसा दोनों का पाठ करना लाभकारी होता है। इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे सूर्योदय से पहले और शाम को सूर्यास्त के बाद सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय से शनि देव और भगवान शिव दोनों प्रसन्न होते हैं। साथ ही शनिदोष से मुक्ति मिलती है। (Lord Shani Pooja)

विधि-विधान से करें शनिदेव की पूजा

शनिवार को विधि-विधान से शनिदेव की पूजा करने से शनि दोष, साढ़े साती और ढैय्या से राहत मिलती है। कहते हैं कि जिसका शनि अच्छा होता है वह राजपद या राजसुख पाता है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की ग्रह दशा में भी सुधार होता है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक शनिदेव अच्छे कर्म करने वालों को मनोवांछित फल देते हैं और बुरे कर्म करने वालों को दंड देते हैं। इसके लिए उन्हें न्याय का देवता कहा जाता है। अगर आप भी शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो शनिदेव की पूजा करते समय कुछ मंत्रों का भी जाप करने से शनिदेव की कृपा बनी रहती है और जीवन की सभी समस्याएं खत्म होने लगती हैं। (Lord Shani Pooja)

शनिवार व्रत का क्या होता है महत्व ?

शनिवार के दिन व्रत करने से शनि ग्रह का दोष समाप्त हो जाता है। भविष्य में आने वाले प्रकोप से भी बचा जा सकता है। साढ़ेसाती और ढैय्या से छुटकारा मिलता है और बिगड़ा काम पूरा होता है। इससे नौकरी और व्यापार में सफलता तो मिलती ही है। साथ ही साथ सुख-समृद्धि, मान-सम्मान और धन-यश की भी प्राप्ति होती है। शनिवार के दिन व्रत रखने से घर में सुख और शांति रहती है। इसके अलावा रोग से भी छुटकारा मिलता है। शनिवार का व्रत अन्य सभी वारों के व्रत में सबसे ज्यादा अहम माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक जिन व्यक्तियों कि कुंडली में शनि निर्बल अवस्था में होता है उन व्यक्तियों को शनिवार का व्रत जरुर करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button