कैंपस में बढ़ा तनाव: JNU में छात्र संगठनों के बीच भिड़ंत, कई छात्र घायल

JNU Clash News : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में एक बार फिर छात्र संगठनों के बीच टकराव का मामला सामने आया है। 22 फरवरी की देर रात करीब 1:30 बजे परिसर में कथित तौर पर पथराव और मारपीट की घटना हुई। (JNU Clash News)

यह भी पढ़े :- Rashifal 23 February 2026: आज सोमवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

क्या है मामला?

बताया जा रहा है कि स्कूल बिल्डिंग पर ताला लगाए जाने के मुद्दे को लेकर विवाद शुरू हुआ। Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) ने लेफ्ट समर्थित छात्र संगठनों के इस कदम का विरोध किया, जिसके बाद बहस बढ़ते-बढ़ते झड़प में बदल गई।

ABVP के मुताबिक, उसके मीडिया संयोजक विजय जायसवाल समेत कई छात्र घायल हुए हैं। संगठन का आरोप है कि पुस्तकालय में पढ़ाई कर रहे छात्रों को निशाना बनाया गया और उन पर पथराव किया गया।

ABVP की मांग

ABVP ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घटना को “भीषण हिंसा” बताया है। संगठन ने दिल्ली पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

गंभीर आरोप-प्रत्यारोप

ABVP के कुछ कार्यकर्ताओं का दावा है कि करीब 70 से अधिक लोगों की भीड़ ने हमला किया। वहीं, वाम छात्र संगठनों की ओर से भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। (JNU Clash News)

फिलहाल विश्वविद्यालय परिसर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन और पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। (JNU Clash News)

Back to top button
error: Content is protected !!