राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर सियासत, साव और रविशंकर ने पूछे सवाल

BJP on Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने राहुल गांधी से सवाल किया है। उन्होंने पूछा कि राहुल नई घोषणाएं करने से पहले पुराना हिसाब बताएं। भूपेश की खुद की गारंटी नहीं है। वे घोषणा पर घोषणा कर रहे हैं। 200 फूड प्रोसेसिंग, हर पंचायत को 1 करोड़, शराबबंदी, 15 हजार करोड़ की बेरोजगारी भत्ता, 1500 का पेंशन, 10 लाख नौकरी, पेंशन, 4 मुफ्त सिलेंडर, 20 लाख का मुफ्त इलाज और नियमतीकरण के वादे का क्या हुआ।

यह भी पढ़ें:- भारत और इंग्लैंड के बीच अहम मुकाबला आज, इंडिया के पास फिर से टेबल टॉपर बनने का मौका

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज कल घोषणा करने में राहुल गांधी कमाल का काम कर रहे हैं। इन्हें कुछ करना तो है नहीं। इसलिए घोषणा किए जा रहे हैं। कर्नाटक और राजस्थान में बहुत कुछ घोषणाएं की, लेकिन क्या हुआ। यहां 5 साल से कांग्रेस की सरकार है। नई घोषणा करने से पहले राहुल गांधी को पुरानी घोषणा देख लेना चाहिए। क्योंकि पुरानी घोषणाएं तो इन्होंने पूरी की नहीं। फूडपार्क की बात कही थी, लेकिन एक भी फूडपार्क दिखाई नहीं देता है। भ्रष्टाचार की वजह से छत्तीसगढ़ में पूंजी निवेश बंद हो गया। तेंदूपत्ता की घोषणा पर क्या कहें। (BJP on Rahul Gandhi)

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने पूछे सवाल

रविशंकर ने कहा कि भाजपा की सरकार तेंदूपत्ता के लिए बोनस के साथ 4 हजार से 6 हजार दे रही थी। तेंदुपत्ता की खरीदी से आदिवासी समाज को फायदा होता था, लेकिन ये लोग देना बंद कर दिए। ये लोग नई घोषणाएं करते हैं, लेकिन प्रदेश पुरानी घोषणाओं का हिसाब मांग रही है। ये आदिवासी की बात कर रहे हैं। हमने आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया, लेकिन उसका भी इन्होंने विरोध किया। ये दलित की सशक्तिकरण की बात करते हैं। हमने रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया। उनका भी विरोध किया। राहुल गांधी होमवर्क करते नहीं है। उन्हें जो भी चीट पकड़ाता है वो पकड़ लेते हैं। आज-कल जातिगत जनगणना की चीट पकड़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इसलिए यहां तक है क्योंकि वे राजीव गांधी के बेटे और इंदिरा गांधी के पोते हैं। तो क्या जातिगत जनगणना राहुल गांधी के परिवार में लागू होगा। (BJP on Rahul Gandhi)

Related Articles

Back to top button