सद्गुरू कबीर ने समाज को एकसूत्र में पिरोने का काम किया: CM बघेल

CM Bhupesh on Kabir: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के सेलूद गांव के सद्गुरू कबीर आश्रम में आयोजित संत समागम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सद्गुरू कबीर आश्रम में डोम निर्माण की घोषणा की। साथ ही कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संत कबीर ऐसे महान संत थे, जिन्होंने समाज में फैले सामाजिक आडम्बर और अंधविश्वास पर कड़ा प्रहार किया और समाज को जागरूक कर एकसूत्र में पिरोने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि 650 साल बीतने के बाद भी उनकी वाणी आज भी प्रासंगिक है। 

यह भी पढ़ें:- युवाओं के हित में CM बघेल का बड़ा फैसला, ITI प्रशिक्षण अधिकारियों के पद बढ़ाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि सद्गुरू कबीर प्रेम के अनुरागी थे। वे जाति, धर्म से परे मानव से मानव को जोड़ने और उन्हें एकसूत्र में बांधने का काम किया। संत कबीर की वाणी, दोहों के माध्यम से अनंत काल तक समाज के पथ प्रदर्शन करते रहेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार भी संतों के बताए मार्ग पर चल कर शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति क्षेत्रों में कार्य कर रही है। इससे पहले संत समागम में मुख्यमंत्री ने सद्गुरू कबीर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। (CM Bhupesh on Kabir)

कार्यक्रम स्थल में साहित्य वेदान्ताचार्य सुकृत साहेब शास्त्री, संचालक छोटे महन्त परमेश्वर दास साहेब, अध्यक्ष सन्त भूपत साहेब, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष अश्विनी साहू और अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे। (CM Bhupesh on Kabir)

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा राजधानी रायपुर स्थित शान्ति सरोवर में आयोजित नशामुक्त भारत अभियान के तहत ’नशामुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ के शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक सत्यनारायण शर्मा, गृह सचिव अरूण देव गौतम, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के डॉ. सचिन परब, डॉ. बनारसी लाल शाह, ब्रम्हकुमारी हेमलता, ऊषा बहन उपस्थित रहे। (CM Bhupesh on Kabir)

Related Articles

Back to top button