कोरोना पर प्रहार, एक दिन में ही वैक्सीनेशन 2 करोड़ के पार…देश ने रचा एक बड़ा इतिहास

नेशनल न्यूज।।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश ने एक बड़ा इतिहास रचा : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आज भारत ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए एक दिन में 2 करोड़ टीके लगाने का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया है। वहीं, देश में अभी भी वैक्सीनेशन कार्यक्रम तेजी के साथ चल रहा है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अुनुसार, भारत में एक दिन सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने का रिकार्ड तोड़ दिया गया है। पहले डेढ़ करोड़, फिर दो करोड़ वैक्सीन देने का काम किया गया।

भाजपा ने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया था ,कि दिन में अधिक से अधिक लोगों को उनके COVID-19 के टीके लगें। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि पार्टी इस दिन को इतिहास में दर्ज होता देखना चाहती है। वायरस के खिलाफ जंग में भारत के टीकाकरण अभियान ने अब तेज रफ्तार पकड़ ली है। देश अब उस टारगेट के काफी करीब आ चुका है, जिसकी दरकार काफी दिनों से थी। कोरोना के खिलाफ जंग में भारत ने इतिहास रच दिया और एक दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों को टीका देकर बड़ा रिकॉर्ड कायम कर दिया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक

भारत में शुक्रवार को कोविड-19 रोधी टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गई जो एक दिन में दी गई खुराक की सर्वाधिक संख्या है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण अभियान से जुड़े लोगों की सराहना की और टीका लगवाने वालों की भी प्रशंसा की। उन्होंने ट्वीट किया, “आज रिकार्ड टीकाकरण हुआ। एक करोड़ का आंकड़ा पार करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जो लोग टीके लगवा रहे हैं और जो इस टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं उन्हें बधाइयां’।

यह भी पढ़ें : हैवानियत की हद पार! 28 साल की युवती से गैंगरेप, रातभर सड़क पर तड़पती रही पीड़िता

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया

‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। यह वही प्रयास है जिससे देश ने एक दिन में एक करोड़ से अधिक टीके लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्यकर्मियों का अथक परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का दृढ़ संकल्प रंग ला रहा है।

एक दिन में दो करोड़ से अधिक टीकाकरण के रिकॉर्ड पर नेताओं की प्रतिक्रिया

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रिकॉर्ड कायम करने के लिए बधाई दी है। नड्डा ने ट्वीट किया, दो करोड़ का आंकड़ा पारयह आंकड़ा पीएम मोदी के नेतृत्व के तहत नए भारत का प्रतिबिंब है। भारत ने दूरदर्शी और मेहनती नेतृत्व के साथ सफलतापूर्वक कोविड-19 से लड़ने का मार्ग प्रशस्त किया है।

Related Articles

Back to top button