BBC के ऑफिस में रातभर जारी रहा इनकम टैक्स का सर्वे, आज भी जारी रहने की उम्मीद, बीबीसी ने दिया बयान

Income Tax Raid : बीबीसी (BBC) के दिल्ली और मुंबई ऑफिस में 14-15 फरवरी की दरमियानी रात तक इनकम टैक्स का सर्वे जारी रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनकम टैक्स टीम ने बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिस की तलाशी ली। इस दौरान सभी के फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए गए। सर्वे के बुधवार 15 फरवरी को भी जारी रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : महाशिवरात्रि पर पहली बार होगी श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर में भस्म आरती, नाग नागिन के भव्य मंदिर का होगा भूमि पूजन

बीबीसी (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) से जुड़े ट्रांसफर प्राइसिंग में मुनाफे और अनियमितताओं के कथित डायवर्जन से जुड़े एक सर्वे के लिए टैक्स अधिकारियों ने कार्यालयों को सील कर दिया। रात भर चली तलाशी के बाद सर्वे आज भी जारी रहेगा। सूत्रों का कहना है कि आयकर अधिकारी 2012 से अकाउंट डिटेल की जांच कर रहे हैं।

Income Tax Raid : बीबीसी का बयान

मामले को लेकर मंगलवार 14 फरवरी को बीबीसी प्रेस का ट्वीट भी सामने आया। इसमें कहा गया कि “आयकर अधिकारी इस समय नई दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में हैं और हम पूरा सहयोग कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इस स्थिति को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा।”

अब तक क्या कुछ हुआ

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बीबीसी के दफ्तरों में आईटी के अधिकारी सर्वे के लिए पहुंचे। इसके बाद यहां लोगों से पूछताछ की गई। कर्मचारियों के दस्तावेज जब्त कर लिए गए और पत्रकारों के फोन और लैपटॉप भी सील कर लिए गए। तलाशी शुरू होने के करीब छह घंटे बाद कर्मचारियों को उनके लैपटॉप स्कैन करने के बाद ही जाने दिया गया। कुछ कर्मचारियों को आईटी अधिकारियों के साथ बहस करते हुए भी देखा गया।

Income Tax Raid : कीवर्ड “टैक्स” का इस्तेमाल

बीबीसी के एक पत्रकार ने मीडिया को बताया कि कर्मचारियों को लॉग इन करने के लिए कहने के बाद अधिकारियों ने डेस्कटॉप पर जानकारी खोजने के लिए कीवर्ड “टैक्स” का इस्तेमाल किया। बीबीसी ने अपने सभी कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से बचने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें : लगातार बिगड़ रहे पाकिस्तान के हालात, 210 रुपये लीटर बिक रहा दूध, पोल्ट्री रेट में भी भारी बढ़ोतरी

टैक्स डिपार्टमेंट ने बताया सर्वे

टैक्स अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि यह एक सर्वे है छापा नहीं। सभी के फोन वापस कर दिए जाएंगे और कुछ घंटों बाद फोन और लैपटॉप वापस भी कर दिए गए। आयकर सूत्रों ने कहा कि उन्हें कुछ स्पष्टीकरण की जरूरत थी। इसके लिए उनकी टीम ने बीबीसी कार्यालय का दौरा किया और यह केवल एक सर्वे है। कुछ जानकारी हाथ लगी थी उसी के चलते यह सर्वे किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button