Trending

तहसील साहू संघ पलारी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का 9 अक्टूबर को होगा शपथ ग्रहण, गृहमंत्री होंगे समारोह के मुख्य अतिथि

पलारी (बलौदाबाजार) : तहसील साहू संघ पलारी एवं नगर साहू संघ पलारी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह नगर भवन बालसमुंद रोड पलारी में शनिवार 9 अक्टूबर को रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रमुख अतिथि नगरीय प्रशासन, श्रम मंत्री शिव कुमार डहरिया, अध्यक्षता जिला साहू संघ अध्यक्ष धनंजय साहू करेंगे।

यह भी पढ़ें : शारदीय नवरात्री : दुर्गा माता की पूजा के लिए यह हैं विधि-विधान, पढ़ें पूरा लेख

विशिष्ट अतिथि दुग्ध सहकारी संघ अध्यक्ष विपिन साहू, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तैलिक महासभा मोतीलाल साहू, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष थानेश्वर साहू, संसदीय सचिव कसडोल विधायक शकुंतला साहू ,उपाध्यक्ष पर्यटन मंडल चित्ररेखा साहू कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ शांतनु साहू, उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ रेवाराम साहू, उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ विद्या देवी साहू, जिला पंचायत सदस्य भारती मोनू साहू, उपाध्यक्ष जिला साहू संघ बलोदा बाजार पुष्पा देवी साहू, संरक्षक जिला साहू संघ बलोदा बाजार पंचराम साहू, प्रभारी महामंत्री जिला साहू संघ बलोदा बाजार बुधराम साहू, संक्षक तहसील साहू संघ सिमगा बाबूलाल साहू, अध्यक्ष तहसील साहू संघ भाटापारा चैतराम साहू, अध्यक्ष तहसील साहू संघ कसडोल महेंद्र साहू, अध्यक्ष तहसील साहू संघ सिमगा जीतराम साहू, अध्यक्ष तहसील साहू संघ बलौदाबाजार सुशील साहू, अध्यक्ष तहसील साहू संघ भटगांव गोपाल साहू, अध्यक्ष तहसील साहू संघ बिलाईगढ शनिराम साहू, अध्यक्ष छात्रावास समिति थानूराम साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत कसडोल नीलू चंदन साहू, अध्यक्ष नगर साहू संघ बलौदाबाजार प्रेमनारायण साहू, अध्यक्ष नगर साहू संघ कसडोल गुनीराम साहू, पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत पलारी रूखमणी साहू, पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत पलारी रोहणी साहू, अध्यक्ष भवानीपुर परीक्षेत्र मनहरण साहू, अध्यक्ष दतान परिक्षेत्र गणपत साहू, अध्यक्ष रोहांसी परिक्षेत्र सीताराम साहू होंगे।

यह भी पढ़े : शारदीय नवरात्री 7 अक्टूबर से 14 अक्टूबर : प्रतिदिन पूजा प्रारम्भ के समय सर्वप्रथम यह पढ़ें, श्रद्धाभाव से करें आरती

शपथ ग्रहण समारोह के बारे में नवनिर्वाचित तहसील साहू संघ पलारी अध्यक्ष रोहित साहू एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष नगर साहू संघ पलारी गोपी साहू ने बताया कि, कार्यक्रम की पूरी तैयारी की जा चुकी हैं। समाजिकजनों में समारोह को लेकर काफी उत्साह हैं। सभी समाजिकजनों से अपील की गई हैं शासन प्रशासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन करेंगे।

Related Articles

Back to top button