इतिहास रचने को तैयार चंद्रयान-3, चंद्रमा पर लैंडिंग का स्कूलों में होगा सीधा प्रसारण

Chandrayaan-3 Landing Update: चंद्रयान-3 इतिहास रचने को तैयार है। 23 अगस्त की शाम 6:04 बजे चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरेगा। ISRO ने मिशन की जानकारी देते हुए कहा कि सभी सिस्टम्स को समय-समय पर चेक किया जा रहा है। ये सभी सही तरह से काम कर रहे हैं। इसके साथ ही इसरो ने चांद की नई तस्वीरें शेयर की हैं। चंद्रयान ने 70 किलोमीटर की दूरी से लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा की मदद से ये तस्वीरें खींचीं हैं। वहीं भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने कहा कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का मुझे बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस में टिकट दावेदारी के लिए रस्साकशी, रायपुर की 4 सीटों पर 92 दावेदारों ने किए आवेदन

चंद्रयान-3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग में 15 से 17 मिनट लगेंगे। अगर चंद्रयान-3 मिशन सफल होता है तो भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडर उतारने वाला पहला देश बन जाएगा। चंद्रमा पर उतरने से दो घंटे पहले लैंडर मॉड्यूल की स्थिति और चंद्रमा पर स्थितियों के आधार पर यह तय करेंगे कि उस समय इसे उतारना उचित होगा या नहीं। अगर कोई भी फैक्टर तय पैमाने पर नहीं रहा तो लैंडिंग 27 अगस्त को कराई जाएगी। चंद्रयान का दूसरा और फाइनल डी-बूस्टिंग ऑपरेशन रविवार रात 1 बजकर 50 मिनट पर पूरा हुआ था। इसके बाद लैंडर की चंद्रमा से न्यूनतम दूरी 25 किलोमीटर और अधिकतम दूरी 134 किलोमीटर रह गई है। डी-बूस्टिंग में स्पेसक्राफ्ट की स्पीड को धीमा किया जाता है। (Chandrayaan-3 Landing Update)

चंद्रयान-3 की चंद्रमा में लैंडिंग का सीधा प्रसारण इसरो के वेबसाइट www.isro.gov.in इसरो के अधिकृत यूट्यूब चैनल (इसरो ऑफिशीयल), इसरो के फेसबुक www.facebook.com/ISRO और दूरदर्शन के राष्ट्रीय TV चैनल पर 23 अगस्त को शाम 5.27 बजे किया जाएगा। स्कूलों में विद्यार्थी और शिक्षक इसका सीधा प्रसारण देख सकेंगे।  प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयकों को निर्देशित किया है कि प्रदेश के समस्त विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, पोर्टाकेबिन विद्यालयों में सुविधा अनुसार 23 अगस्त को शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए विशेष सभा का आयोजन कर सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था करें, जहां पर यह संभव न हो वहां अगले दिन 24 अगस्त को सुबह कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग विद्यार्थियों और शिक्षकों को दिखाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। (Chandrayaan-3 Landing Update)

Related Articles

Back to top button