मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शादी के बंधन में बंधे 203 जोड़े

Mass Marriage in Narayanpur: नारायणपुर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 203 जोड़ों ने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश कर नए जीवन की शुरुआत की। नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद औक शुभकामनाएं देने विधायक चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल, अध्यक्ष जनपद पंचायत पंडीराम वड्डे, अध्यक्ष जनपद पंचायत ओरछा मालती नुरेटी शामिल हुईं। 

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, महिलाओं और बच्चों के सेहत में आया सुधार

वहीं अध्यक्ष अबुझमाड़ विकास अभिकरण कमली लेकाम, कलेक्टर अजीत वसंत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवेश कुमार ध्रुव समेत अन्य अतिथि उपस्थित थे। समारोह जिला मुख्यालय के हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित गया था। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक चंदन कश्यप ने सामूहिक विवाह में शामिल नवविवाहित जोड़ों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना है। (Mass Marriage in Narayanpur)

इस योजना के तहत 203 जोड़ों का विवाह संपन्न हो रहा है, जो बहुत ही हर्ष की बात है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह शासन की एक ऐसी योजना है, जो निर्धन परिवारों के लिए बहुत ही सहयोगी है। इससे गरीब परिवारों के बच्चों की शादी पूरे सामाजिक रीति रिवाज के साथ संपन्न होने के साथ ही उन्हें आर्थिक राशि और सामग्री दी जाती है। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को इस व्यवस्थित आयोजन के लिए बधाई भी दी। कार्यक्रम में अन्य उपस्थित अतिथियों ने भी अपने आर्शीवचन में कहा कि राज्य शासन नेे प्रदेश के ऐसे गरीब माता-पिता जिनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वे अपने बच्चों की शादी धूमधाम से कर सकें। (Mass Marriage in Narayanpur)

ऐसे माता-पिता के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कारगर सिद्ध हो रही है। इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत ने भी नव दंपतियों को उनके भावी जीवन के प्रति शुभकामना देते हुए कहा कि चूंकि वे जीवन के नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं। इसी प्रकार वे शासन की अन्य योजनाओं का भी लाभ उठाएं। इसके पूर्व कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी रविकांत ध्रुर्वे ने सामूहिक विवाह आयोजन के लिए की गई विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में नव विवाहित युगलों को योजनांतर्गत निर्धारित राशि की घरेलू सामग्री और 1000 हजार रूपये उनके बैंक खातों में जमा की गई। कार्यक्रम में विवाह विधि-विधान से संपन्न होने पर नव वर-वधू और उनके परिजनों ने भी मुख्यमंत्री बघेल, जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग को धन्यवाद दिया। (Mass Marriage in Narayanpur)

Related Articles

Back to top button