Horoscope 3 September : नए कार्य में मिलेगी सफलता, आपके लिए क्या खास हैं, जानें अपना राशिफल

आज दिनांक 03 सितम्बर 2021, दिन-शुक्रवार। नक्षत्र अनिष्ट उपाय, व्रत, पर्व, व्रत-अजा एकादशी। सर्वार्थ सिद्ध सफल योग : 14:38 से प्रारंभ। अशुभ योग – व्यतिपात10:28मिनट तक। मूल : नहीं, पंचक :नहीं, भद्रा : नहीं। नक्षत्र : पुनर्वसु-पुष्य: चंद्रमा कर्कराशि। (कन्या, तुला राशि – सर्व सफलता, मेष, धनु-सुख बाधक)

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

Aries (मेष राशि) – चू,चे,चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ.

  • कुछ मिले जुले परिणाम का दिन है।
  • व्यापारमे लाभप्रद लेन-देन सम्पन्न करने में कुछ कठिनाइयाँ आ सकती हैं।
  • वित्तीय दृष्टि से भी अपके लिए ये कठिन समय है।
  • आपको हानि हो सकती है अत: धन व्यय करने पर नियंत्रण रखें।
  • स्वास्थ्य का अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
  • अपने कार्य इच्छानुसार पूरे न कर पाने के कारण आप मानसिक रुप से अशांत खिन्न रहेंगे।

Taurus (वृष राशि) – ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो.

  • प्रयासों में सफलता व लक्ष्यों की प्राप्ति व के योग है।
  • यह समय धन की दृष्टि से सौभाग्यपूर्ण है।
  • घर परिवार के लिए समय सुख से परिपूर्ण है।
  • रुचि पूर्ण भोजन, वस्त्र सुख योग है।
  • आज आप हर परिस्थिति निराकृत करने मे सफल हो सकते हैं।
  • आज सम्पन्न किया गया हर कार्य आपको संतुष्टि देगा।
  • मन में पूर्ण संतोष का साम्राज्य रहेगा।
  • मित्र एवं परचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
  • विजय पथ के पथिक होंगे आप।

Gemini (मिथुन राशि) – का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, ह.

  • यह स्वास्थ्य से सम्बन्धित कुछ नकारात्मक परिणामों का सूचक है।
  • परिवार का सदस्य अथवा परचित सुख बाधा का कारण बन सकता है।
  • मानसिक रुप से आप अशांत व आस-पास के व्यक्तियों के प्रति सशंकित रह सकते हैं।
  • आर्थिक दृष्टि से यह कठिन समय है। खर्चे बढ़ सकते हैं।
  • यह एक ऐसा समय है जब आपको अपने आत्मीयजनों से मधुर सम्बन्ध बनाए रखने में सतर्कता बरतनी है।
  • क्रोध पर अंकुश रखें।

Cancer (कर्क राशि) -ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू,डे,डो.

  • नए कार्य में सफलता मिलेगी।
  • महत्वपूर्ण सूचनाएं मिलेंगी।
  • राजनीतिक एवं सामाजिक वर्ग के लिए या जनप्रतिनिधि अथवा कंपनी प्रतिनिधि के लिए विशेष दिन है।
  • लंबी यात्रा स्थगित रखना उचित होगा।
  • आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक सुख यथेष्ट है।

Leo (सिंह राशि) –मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे.

  • अपने व्यय पर विशेष ध्यान देने रखें।
  • आप लोगों से व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें।
  • व्यर्थ में झगड़े की संभावना है।
  • आप किसी भी प्रकार के सुझाव, परामर्श, बीच वचाव या विवाद में न पड़ें।
  • कार्यालय में बाधाएं आ सकती हैं।
  • शारीरिक रुप से आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे।
  • मानसिक रुप से असंतोष अनुभव करेंगे।
  • आर्थिक स्थिति कमजोर एवं लाभ मे कमी होगी।

Virgo (कन्या राशि)- टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो.

  • आपको शारीरिक एवं मानसिक सुख-साधन, उत्तम वस्त्र व सुगंध तथा अन्य इच्छित सांसारिक वस्तुएं मिलेंगी।
  • प्रिय मित्र व परिचित मिलेंगे।
  • आर्थिक रुप से भी यह एक अच्छा समय है।
  • पारिवारिकजीवन में भी आम दिनों की तुलना में अधिक आनन्द होगा।
  • सौभाग्य, सुख व सम्मान इस अवधि की विशेषता है।
  • मन पसन्द इच्छित भोजन का आनन्द मिलने का योग है।
  • आपके व आपके परिवार के लिए रोगों से मुक्त रहने सुयोग है।
  • जीवन में सुख शान्ति का मनोभाव आपको संतोषप्रदरहेगा।

Libra (तुला राशि) – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते.

  • यह दिन अधिक धन उपार्जन व सम्पत्ति अर्जित करने में सहायक होगा।
  • पुराने मित्रों के साथ पुनर्मिलन के भी सुअवसर हैं।
  • दाम्पत्य सुख की पूर्ण संभावना है।
  • स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
  • इस पूरे काल में आप मानसिक रुप से प्रसन्न व शान्तचित्त रहेंगे।
  • व्यापार के लिए लाभदायक विशेष रहेगा।
  • राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े वर्ग के लिए उत्तम दिन है।
  • व्यक्तिगत रुप से प्रयासों मे सफलता मिलेगी।
  • आपके प्रयासो के पंछी को को सफलता के पंख लग रहे हैं।

Scorpio (वृश्चिक राशि) – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी,यू.

  • वित्तीय दृष्टि से भी अपके लिए ये कठिन समय है।
  • आपको हानि हो सकती है।
  • धन व्यय करने मे, विनियोजन मे नियंत्रण रखें।
  • स्वास्थ्य का अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
  • निराशा जीवन को अकर्मण्य बना सकती है।
  • विशेष सावधान रहें, व्यवहार संतुलन रखे।
  • आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा अथवा दैनिक जीवन या कार्य स्थल में सम्मान को ठेस न पहुंचे।

Sagittarius (धनु राशि) –ये, यो, भ,भी, भू, ध,फ,ढ,भे.

  • असुविधा, असहयोग, समन्वयहीन, अपेक्षा के विपरीत स्थिति का समय है।
  • किसी शुभ समाचार की आशा मत कीजिए।
  • सूचना भी सत्यता से परे हो सकती हैं।
  • यह रोजमर्रा के जीवन में परेशानियों व बाधाओं का दिन है।
  • आर्थिक दृष्टि से भी यह काल लाभ पूर्ण नहीं है।
  • आपको धन वसूली में कठिनाई आ सकती है।
  • अपने वरिष्ठ व उच्चाधिकारी से कार्यालय में किसी भी प्रकार की असहमति अथवा विवाद से बचें।

Capricon (मकर राशि) – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी.

  • यह दिन सुख व कार्यों में सफलता का द्योतक है।
  • आर्थिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ है।
  • अटका हुआ पैसा पुन: प्राप्त हो सकता है।
  • आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सहायक होगी।
  • प्रेम या नए मित्र, मित्र बनाने हेतु यह समय अनुकूल है।
  • संतान आपके जीवन के सुख में और अधिक वृद्धि करेगी।
  • स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
  • मन की शान्ति प्रसन्नता के सुयोग हैं।

Aquarius (कुंभ राशि) – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द.

  • सफलता की संभावना प्रबल हैं।
  • यह समय आपके लिए आपके हिस्से की प्रतिष्ठा व पहचान पाने का हो सकता है।
  • आप शत्रुओं पर विजय पाएँगे।
  • नए मित्र भी बनाएँगे।
  • मित्रों से सहयोग मिलेगा।
  • प्रेम संबंध सुख पूर्ण रहेंगे।
  • स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
  • आप निरोग काया का आनन्द उठाएँगे।
  • कुल मिलाकर इस अवधि में आप सफल एवं प्रसन्न रहेंगे।
  • विजयश्री आपके साथ होगी।
  • मनोबल उत्तम रहेगा।
  • राजनीति एवं जनसम्पर्क से लाभ सफलता मिलेगी।

Pisces (मीन राशि) -दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची.

  • कुछ मिले जुले परिणाम का दिन है।
  • व्यापारमे लाभप्रद लेन-देन सम्पन्न करने में कुछ कठिनाइयाँ आ सकती हैं।
  • वित्तीय दृष्टि से भी अपके लिए ये कठिन समय है।
  • आपको हानि हो सकती है अत: धन व्यय करने पर नियंत्रण रखें।
  • स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
  • अपने कार्य इच्छानुसार पूरे न कर पाने के कारण आप मानसिक रुप से अशांत खिन्न रहेंगे।

Related Articles

Back to top button