Murmu Almost Win: NDA की उम्मीदवार का राष्ट्रपति बनना लगभग तय !, अब तक इन दलों ने दिया समर्थन

Murmu Almost Win: NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय हो गया है। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में अब लगभग एक हफ्ते ही बाकी रह गए हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA की उम्मीदवार का पलड़ा भारी हो गया है। दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव में संख्या बल के आधार पर BJP के नेतृत्व वाला NDA पहले से ही मजबूत स्थिति में है, जिसमें सत्तारूढ़ YSR कांग्रेस जैसे दलों का समर्थन भी द्रौपदी मुर्मू को मिल चुका है। इसके साथ ही उत्तरप्रदेश से विपक्षी पार्टियों का समर्थन मिल जाने से उनके लिए सोने पर सुहागा वाली स्थिति बन गई है। शनिवार को UP के विपक्षी दलों ने भी NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान कर दिया है।

यह भी पढ़ें:- Presidential Candidates: NDA ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति उम्मीदवार, विपक्ष से यशवंत सिन्हा कैंडिडेट

बता दें कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी नेता और समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव, सुभासपा नेता ओपी राजभर, जनसत्ता दल के नेता राजा भैया और बसपा के एक इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह ने NDA की उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की है। राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए मतदाताओं के वोट की कुल वैल्यू 10 लाख 86 हजार 431 है। इस तरह राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 5 लाख 43 हजार 216 वोटों की जरूरत है। ऐसे में NDA के पास 5 लाख 26 हजार से ज्यादा वोट हैं। BJP की अगुवाई वाली NDA के पास इस जीत के आंकड़े वाले वोट में सिर्फ कुछ वोटों का ही अंतर है। इस इलेक्टोरल कॉलेज में BJP और साथी दलों के पास को अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए उन्हें YSR कांग्रेस और BJD जैसे दलों की जरूरत थी, जिन्होंने अपना समर्थन NDA को दे दिया है। (Murmu Almost Win)

यशवंत सिन्हा को नहीं मिल रहा समर्थन

NDA के द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार घोषित करने के साथ ही BJD का समर्थन लगभग सुरक्षित हो गया था। इससे पहले ही साफ हो गया था कि BJP YSRCP के समर्थन के बिना भी आराम से राष्ट्रपति पद का जादुई आंकड़ा पार कर जाएगी, लेकिन जब YSRCP ने भी समर्थन दे दिया है तो NDA की उम्मीदवार का पलड़ा भारी हो गया। इधर, कांग्रेस की UPA के नेतृत्व में विपक्ष ने TMC नेता यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया हैं, लेकिन उनके लिए राष्ट्रपति पद काफी मुश्किल लग रही है। उनको जिताने के लिए पूरा विपक्ष एक नहीं हो पाया है, जहां NDA की उम्मीदवार को बढ़-बढ़ कर विपक्षी पार्टियां भी सहयोग और समर्थन दे रही है उसकी तुलना में सिन्हा के लिए ये समर्थन नहीं दिख रहा है। (Murmu Almost Win)

आंकड़ों पर एक नजर

आंकड़ों की बात करें तो NDA के पास 5 लाख 26 हजार 966 वोट हैं। जबकि UPA के पास अपने उम्मीदवार के लिए सिर्फ 2 लाख 64 हजार 158 वोट ही हैं। NDA के उम्मीदवार को जीतने के लिए सिर्फ 12 हजार 492 वोट वैल्यू की आवश्यकता थी, जो BJD और YSR कांग्रेस के समर्थन देने के साथ ही पूरी हो गई हैं। ऐसे में राष्ट्रपति चुनाव के मतदान से पहले ही NDA की उम्मीदवार के लिए बहुमत का आंकड़ा पार हो चुका है। BJD के पास 31 हजार 668 वोट और YSR कांग्रेस के पास 45 हजार से ज्यादा वोट हैं। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू के देश के भावी महामहिम की गद्दी पर बैठना एक तरह से तय हो चुका है। अब पूरे विपक्ष के एकजुट होकर वोट देने से भी यशवंत सिन्हा जीत नहीं पाएंगे, क्योंकि BJD और YSR के समर्थन के बिना उनका जीतना नामुमकिन है। बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होगा। वहीं 21 जुलाई को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म होने वाला है। (Murmu Almost Win)

Related Articles

Back to top button