US-Israel Iran War Live: इतिहास का सबसे क्रूर शख्स खामेनेई मारा गया…, ट्रंप का बड़ा दावा

अमेरिकी और इजरायली स्ट्राइक में खामेनेई की बेटी और पोती की मौत

US-Israel Iran War Live : डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की संयुक्त अमेरिकी-इजरायली हमले में मौत हो गई है। इससे पहले बेंजामिन नेतन्याहू ने भी इसी तरह का दावा किया था। हालांकि, इस संबंध में ईरान की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़े :- T-20 वर्ल्ड कप में करोड़ों का सट्टा चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार 

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि “इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक खामेनेई अब जीवित नहीं हैं। यह न केवल ईरान की जनता के लिए न्याय है, बल्कि उन सभी अमेरिकी नागरिकों और अन्य देशों के लोगों के लिए भी न्याय है, जो उनके शासन और उससे जुड़े संगठनों की कार्रवाई में मारे गए। (US-Israel Iran War)

उन्होंने यह भी कहा कि खामेनेई अमेरिकी खुफिया एजेंसियों और अत्याधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं सके। ट्रंप के अनुसार, “यह ईरानी जनता के लिए अपने देश को वापस लेने का सबसे बड़ा अवसर है।”

संयुक्त हवाई हमले का दावा

ट्रंप ने बताया कि इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य एवं सरकारी ठिकानों पर बड़े पैमाने पर संयुक्त हवाई हमले किए गए। उनके अनुसार, इन हमलों में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े कई ठिकानों को निशाना बनाया गया।

उन्होंने दावा किया कि ईरान के कई सैन्य और सुरक्षा बल लड़ाई जारी रखने के इच्छुक नहीं हैं और राहत की मांग कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि “यदि वे अभी आत्मसमर्पण करते हैं तो उन्हें छूट मिल सकती है, अन्यथा परिणाम गंभीर होंगे।”

परिवार के सदस्यों की मौत का भी दावा

इजरायली और अमेरिकी दावों के अनुसार, इस हमले में खामेनेई की बेटी और दामाद सहित उनके परिवार के कई सदस्यों की भी मौत हुई है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

ईरान की प्रतिक्रिया का इंतजार

इस घटनाक्रम के बाद मध्य-पूर्व में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल ईरान सरकार की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। (US-Israel Iran War)

Back to top button
error: Content is protected !!