इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं एक्टर सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और कियारा

एक्टर सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और कियारा आडवाणी अपने रिश्ते की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों कई मौकों पर रिलेशनशिप में रहने की भी बात कह चुके हैं। ऐसे में कपल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और कियारा आडवाणी ने दिसंबर में अपनी शादी की डेट लॉक कर दी है। दोनों शादी के बाद मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी रखेंगे, जिसमें करण जौहर समेत कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक दोनों तैयारियों में बिजी हैं। साथ ही वो अपनी शादी को सीक्रेट रखना चाहते हैं। कपल शादी की पूरी तैयारियां करने के बाद ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे। दीवाली के मौके पर करण जौहर के घर पर दिवाली के मौक पर पूजा रखी गई थी, जिसमें कियारा और सिद्धार्थ भी पहुंचे थे।

पूजा की फोटोज कियारा ने दीवाली के मौके पर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। उनमें में दो फोटोज में वो सिद्धार्थ और करण के साथ नजर आ रही थीं। इसके साथ ये भी कहा जा रहा है कि दोनों अगले साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ये बहुत ही क्लोज वेडिंग होगी, जिसमें फैमिली और करीबी दोस्त ही शामिल होगें।

कहा जा रहा है कि कियारा और सिड पहले कोर्ट मैरिज करेंगे और फिर वो रिसेप्शन के बाद कॉकटेल पार्टी रख सकते हैं। बिग बॉस के शनिवार के वार एपिसोड में सिद्धार्थ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थैंक गॉड’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान ने बातों-बातों में सिद्धार्थ की शादी का जिक्र किया।

सलमान खान ने कहा कि बधाई हो सिद्धार्थ, शादी मुबारक हो। कियारा फैसला आपने लिया है... प्यारा फैसला। साथ ही ये कहा कि किसकी आडवाणी में ये सलाह पर लिया है आपने ?  सिद्धार्थ और कियारा ने 2021 में आई फिल्म 'शेरशाह' में साथ काम किया है। इसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप में होने की बात चल रही है।

एक्टर सिद्धार्थ मल्‍होत्रा रोहित शेट्टी की सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आएंगे। ये सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। इसके साथ ही वो अजय देवगन के साथ फिल्म 'थैंक गॉड' में भी दिखाई देंगे। वहीं कियारा जल्द ही 'सत्यप्रेम की कथा' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन भी हैं। तो जल्द दोनों बड़े स्किन में फिर देखने को मिलेंगे, लेकिन अलग-अलग।