अजय देवगन ने कुछ मिनट पहले ही अपने अपनी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 2 का टीजर जारी किया है
हालांकि, इसे हम दृश्यम 2 का टीजर नहीं कह सकते है क्योंकि जारी किए टीजर में उन्होंने अपनी फिल्म दृश्यम के ही सीन्स दिखाए है। दरअसल, अजय ने दृश्यम 2 के बहाने दृश्यम को रीकॉल करवाया है
उन्होंने इंस्टाग्राम पर दृश्यम 2 के नाम पर टीजर शेयर कर फैन्स से सवाल पूछा है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा- हिजय और उसके परिवार की कहानी तो याद होगी न आपको ? कि याद दिलाएं
#Drishyam2 इसी साल 18 नवंबर को सिनेमाघरों में। उनकी पोस्ट पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे है
फिल्म में अजय के साथ श्रिया सरन , तब्बू और इशिता दत्ता लीड रोल में है
फिल्म दृश्यम 2015 में आई थी। 38 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 110 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था