अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकांउट के टाइमलाइन पर अपने पिता यानी हरिवंश राय बच्चन द्वारा लिखे गए अल्फाज लिखे हैं, जो कुछ इस प्रकार है- तुमने हमें पूज-पूज कर पत्थर कर डाला, वे जो हमपर जुमले कसते हैं हमें जिंदा तो समझते हैं’।
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकांउट के टाइमलाइन पर अपने पिता यानी हरिवंश राय बच्चन द्वारा लिखे गए अल्फाज लिखे हैं, जो कुछ इस प्रकार है- तुमने हमें पूज-पूज कर पत्थर कर डाला, वे जो हमपर जुमले कसते हैं हमें जिंदा तो समझते हैं’।
हरिवंश राय बच्चन की लाइने बिग बी के उन फैंस की याद दिलाती हैं, जो उन्हें वाकई भगवान की तरह पूजते हैं। क्योंकि उनके फैंस ने बिग बी का मंदिर बनवाया है, जो बाकायदा उनकी आरती और चालीसा गाकर उन्हें पूजते भी हैं।
79 लाइन की चालीसा और अमिताभ स्पेशल मंत्र गाकर अमिताभ बच्चन को पूजा जाता है। बिग बी को इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन उनके फैंस के भगवान तुल्य हैं। ऐसा वो साबित भी कर चुके हैं।
कोलकाता में अमिताभ बच्चन फैन्स एसोसिएशन की ओर से कई सालों पहले अमिताभ बच्चन का मंदिर बनवाया गया है। इस मंदिर में अमिताभ की उनके कद से थोड़ी बड़ी मूर्ती भी रखी गई है। बता दें कि यह मंदिर साउथ कोलकाता के श्रीधर राय रोड़ के बोंदेल गेट इलाके में है।
इस मंदिर में हर रोज फैंस अमिताभ बच्चन की 6 मिनट की फिल्मी आरती गाई जाती है। यही नहीं आरती से पहले 9 पन्ने की खास अमिताभ चालीसा भी पढ़ी जाती है। 79 लाइनों वाली ये चालीसा बिग बी के स्ट्रग्ल और अचीवमेंट्स के किस्सों पर आधारित है। यही नहीं संकट मिटाने के लिए ‘अमिताभ नम:’ का जाप भी किया जाता है।
कोलकाता में बने बिग बी के इस मंदिर को देखने के लिए देश विदेशों से लोग आते हैं। मंदिर में बिग बी द्वारा अग्निपथ में पहने गए उनके सफेद जूतों की भी पूजा की जाती है। मंदिर में उनकी एक मूर्त को उस कुर्सी पर बिठाया गया है, जिसका इस्तेमाल उन्होंने अक्स मूवी में किया था।
हर साल उनके जन्मदिन पर पूजा के साथ-साथ उनकी कुशलता के लिए हवन भी करवाया जाता है। एक और खास बात ये है कि इस मंदिर में हमेशा अमिताभ की पूजा से पहले उनके माता-पिता की पूजा की जाती है।
मंदिर के संस्थापक संजय पटोदिया नाम के शख्स हैं। इस मंदिर के जरिए वह कई लोक भलाई के काम भी कर चुके हैं, जैसे कि कोविड काल में बिग बी के बर्थडे के मौके पर मंदिर में उनकी पूजा के बाद गरीबों को मास्क और सैनेटाइजर बांटे गए थे।
बता दें जब अमिताभ बच्चन को ये पता चला था कि उनका मंदिर बनाया गया है तो उनकी आंखें भर आईं थीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बी ने उनका मंदिर बनाने को लेकर संजय पटोदिया को चिट्ठी भी लिखी थी और कहा था- ‘मुझे इंसान ही रहने दो भगवान का दर्जा मत दो।