80 साल के हुए  सदी के महानायक अमिताभ बच्चन

80 साल के हुए  सदी के महानायक अमिताभ बच्चन

Thick Brush Stroke

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 80 साल के हो गए हैं। लोग उन्हें एंग्री यंग मैन और शहंशाह के नाम से भी जानते हैं।

Thick Brush Stroke

अमिताभ फिल्मों में आने से पहले कोलकाता में एक मैनेजिंग एजेंसी में एग्जीक्यूटिव के पद पर नौकरी किया करते थे, जहां उनको सैलरी के तौर पर 500 रुपए मिलते थे और बाद में ये सैलरी बढ़कर 800 रुपए हो गई थी।

Tilted Brush Stroke

आज अमिताभ 3500 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ सालाना करीब 60 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं।

Tilted Brush Stroke

अमिताभ मंगलवार को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन के मुंबई में पांच बंगले हैं। उनके 4 बंगलों के नाम जलसा, जनक, प्रतीक्षा, वत्स है।

Thick Brush Stroke

अमिताभ अपने परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में स्थित जलसा बंगले में रहते हैं।

Tilted Brush Stroke

बिग बी यानी अमिताभ के पास लग्जरी ब्रांड्स की कुल 11 कारें हैं, जिनमें लेक्सस, रॉल्स रॉयल फैंटम, 2 बीएमडब्ल्यू, 3 मर्सडीज शामिल हैं। बिग बी 2 नंबर को लकी मानते हैं। उनकी जन्म की तारीख का जोड़ भी यही है। उनकी सभी कारों के नंबरों में भी 2 अंक जरूर होता है।

Tilted Brush Stroke

बिग बी भारत की उन चंद हस्तियों में शामिल हैं, जिनके पास एक प्राइवेट जेट भी है। बिग बी अपने इस जेट में ही यात्रा करना पसंद करते हैं। इसकी कीमत 260 करोड़ रुपए है। सबसे पहले हमें उनके जेट की एक झलक तब मिली थी जब अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी।

Tilted Brush Stroke

अभिषेक बच्चन 1999 में दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अपनी कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी थी क्योंकि उनकी फाइनेंशियल कंडीशन काफी खराब थी। इसके बाद वे फिल्मों आ गए, लेकिन उनकी फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई।

Tilted Brush Stroke

अमिताभ बच्चन चाय-कॉफी और कोल्ड ड्रिंक से दूर रहते हैं। बिग बी ने बताया था कि पहले वो मांसाहारी थे, लेकिन अब पूरी तरह से शाकाहारी हो गए हैं।  इसके अलावा अमिताभ ज्यादा मिठाइयां भी नहीं खाते हैं।

Tilted Brush Stroke

अमिताभ बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से की थी। ये फिल्म 7 नवम्बर को 1969 को बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिए ही भारतीय फिल्म सिनेमा को एक टैलेंट और दिग्गज कलाकार के रूप में अमिताभ बच्चन जैसा सितारा मिला।

Tilted Brush Stroke

अमिताभ बच्चन भारतीय टीवी का लोकप्रिय शो "कौन बनेगा करोड़पति" में कई सालों से मेजबान की भूमिका भी ये निभाते आए हैं। इस शो में उनके द्वारा किया गया 'देवियों और सज्जनों' संबोधन बहुचर्चित है।

Tilted Brush Stroke

अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर साल 1942 में हुआ था। वे भारतीय फिल्म जगत के प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन के बेटे हैं। अमिताभ को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मनित किया जा चुका है।

Tilted Brush Stroke

अमिताभ के नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फ़िल्मफेयर अवार्ड का रिकॉर्ड है। अभिनय के अलावा बच्चन ने पार्श्वगायक, फ़िल्म निर्माता, टीवी प्रस्तोता और भारतीय संसद के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में 1984 से 1987 तक भूमिका निभाई है।