माता-पिता बने आलिया और रणबीर

बॉलीवुड के फेमस कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बन गए हैं। आलिया भट्ट ने रविवार को बेटी को जन्म दिया है। आलिया की डिलीवरी मुंबई के आरआन रिलायंस हॉस्पिटल में हुई है, जहां उनके साथ पति रणबीर कपूर और परिवार के कुछ सदस्य मौजूद थे।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल 14 अप्रैल को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। 2017 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर मुलाकात के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। डेटिंग के 5 साल बाद उन्होंने शादी की।

शादी के 6 महीने बाद ही एक्ट्रेस आलिया भट्ट महज 29 साल की उम्र में मां बनी हैं। इसी के साथ आलिया सबसे कम उम्र में मां बनने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। आलिया-रणबीर से पहले साल 2022 में कई सितारे माता पिता बने हैं।

साउथ की फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने साउथ के बिजनेसमैन गौतम कीचलू से शादी की थी। इस साल उन्होंने बेटे को जन्‍म दिया है। कपल ने 30 अक्टूबर 2020 को प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी। इस शादी में दोनों के परिवार और करीबी लोग शामिल हुए थे। गौतम और काजल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया ने इस साल अपने बेटे का स्वागत किया, जिसे प्यार से वो गोला बुलाते हैं, लेकिन उनका असली नाम लक्ष्य हैं। कॉमेडियन भारती सिंह शादी के 5 साल बाद मां बनीं। उन्होंने 3 अप्रैल को बेटे को जन्म दिया।

कुमकुम भाग्य में काम कर चुकी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने भी इस साल बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने कुछ समय के लिए एक्टिंग से भी ब्रेक ले लिया है। पूजा ने 12 मार्च को बेबी को जन्म दिया था।  एक्ट्रेस ने बचपन के दोस्त और स्विमर संदीप सेजवाल से 28 फरवरी 2017 में शादी रचाई थी।

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने भी इसी साल एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है।  एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 20 अगस्त को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। सोनम कपूर तीन साल पहले 8 अप्रैल 2018 को अपने ब्वॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधी थीं।

टीवी के फेमस कपल गुरमीत और देबिना भी इसी साल के अप्रैल महीने में पैरेंट्स बने हैं। देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने साल 2011 में शादी की थी। करीब एक दशक बाद उनके घर में बच्चे की किलकारियां गूंजी हैं, जिससे पूरा परिवार बहुत खुश है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने सरोगसी की मदद से बेटी को जन्म दिया है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस  की बेटी डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले ही सरोगेसी के जरिए पैदा हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2 दिसंबर 2018 को सात फेरे लिए थे।