जवान फिल्म की शूटिंग पूरी

जवान फिल्म की शूटिंग पूरी

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म जवान की शूटिंग पूरी कर ली है।

फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हाल ही में किंग खान ने फिल्म से जुड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें शाहरुख ने चिकन 65 की रेसिपी सीखने की इच्छा जाहिर की है।

शाहरुख ने ट्वीट में लिखा- क्या जबरदस्त 30 दिन थे। लकी था कि थलाइवा भी हमारी फिल्म के सेट पर पहुंचे थे। मैंने नयनतारा के साथ फिल्म देखी, तो अनिरुद्ध के साथ चर्चा की। विजय सेतुपति और थलापति ने मुझे टेस्टी खाना खिलाया। ऐट्ली और प्रिया का जिन्होंने मुझे इतनी रिस्पेक्ट दी। अब मुझे 65 चिकन रेसिपी सीखने की जरूरत है।

बता दें कि लंबे समय से शाहरुख बतौर लीड एक्टर किसी भी लीड फिल्म में नहीं नजर आए हैं। ऐसे में अगले साल शाहरुख की 3 फिल्में आने वाली हैं, जिसे लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।

ऐट्ली के डायरेक्शन में बनी फिल्म जवान में शाहरुख, नयनतारा और विजय सेतुपति के अलावा प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और योगी बाबू भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंद्रन ने दिया है।

फिल्म को जून 2023 में रिलीज किया जाना है।  अगले साल शाहरुख की 3 फिल्में रिलीज होंगी। किंग खान अपनी तीनों ही फिल्मों की शूटिंग कंप्लीट कर चुके हैं। 25 जनवरी 2023 को पठान रिलीज होगी, वहीं जून में जवान फिल्मी पर्दे पर दस्तक देंगी। दिसंबर में शाहरुख खान की फिल्म आएगी।