23 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला

Tilted Brush Stroke

T-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्टूबर से हो चुकी है। टीम इंडिया अपना पहला मैच दिवाली के एक दिन पहले 23 अक्टूबर को खेलने वाली है। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ खुलेगा, जिसे लेकर क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित है।

Tilted Brush Stroke

भारत और पाकिस्तान मैच के टिकट बुकिंग शुरू होने के 10 मिनट में ही सोल्ड आउट हो गए थे। भारत और पाकिस्तान से कई फैंस खासकर यही मैच देखने ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं, लेकिन फैंस समेत ICC की तमाम उम्मीदों पर बारिश पानी फेर सकती है।

Tilted Brush Stroke

मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर को मेलबर्न में भारी बारिश की आशंका जताई है। ऐसा होता है तो वनडे और T-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ये पहला मौका होगा जब भारत-पाकिस्तान मैच बारिश की भेंट चढ़ जाएगा।

Tilted Brush Stroke

साल 1992 से लेकर अब तक वनडे और T-20 वर्ल्ड कप मिलाकर भारत और पाकिस्तान के बीच 13 मुकाबले खेले गए हैं, लेकिन अब तक एक भी मैच बारिश के कारण रद्द नहीं हुआ है। भारतीय समय के मुताबिक मैच दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा।

Tilted Brush Stroke

ऑस्ट्रेलिया के समय के मुताबिक रात सात बजे भारत-पाक के बीच मुकाबला शुरू होना है। इस दौरान बारिश हो सकती है। रविवार को मेलबर्न में सुबह 85 फीसदी, शाम को 75 फीसदी और रात को 76 फीसदी बारिश होने की आशंका है। ऐसे में पाकिस्तान और भारत सहित दुनिया भर के करोड़ों फैंस के अरमानों पर पानी फिर सकता है।

Tilted Brush Stroke

ऑस्ट्रेलियाई सरकार के सरकारी मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को कुल 80 प्रतिशत बारिश हो सकती है। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को दूसरा वार्मअप मैच खेला जाना था। वह भी बारिश के कारण रद्द हो गया।

Tilted Brush Stroke

रिपोर्ट्स के मुताबिक मैच से 3 दिन पहले से बारिश शुरू हो सकती है। रविवार शाम को 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा दक्षिण की ओर चलेगी। वहीं 80 प्रतिशत बारिश की आशंका है। शुक्रवार को भी मेलबर्न में सुबह से ही आंधी के साथ बारिश होने की 95 प्रतिशत आशंका है। शनिवार को भी दिन भर बादल छाए रह सकते हैं और बारिश भी हो सकती है। इस दौरान तेज हवा चलने की संभावना है।

Tilted Brush Stroke

नए नियमों के मुताबिक T-20 वर्ल्ड कप में क्वालिफाइंग स्टेज और सुपर-12 राउंड के लिए रिजर्व डे नहीं है। मतलब अगर बारिश या किसी और वजह से मैच नहीं होता है तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिलेगा। हालांकि अगर बारिश कुछ देर के लिए ही खलल डालती है तो मैच में ओवर कम भी किए जा सकते हैं।

Tilted Brush Stroke

ICC के मुताबिक मुकाबला कराने के लिए कम से कम ऐसी स्थिति होनी चाहिए कि दोनों पारियों में 5-5 ओवर डाले जा सकें। भारत-पाकिस्तान T-20 और वनडे वर्ल्ड कप में अब तक 13 बार भिड़े हैं। इनमें से कोई भी मैच बारिश की भेंट नहीं चढ़ा है।

Tilted Brush Stroke

वनडे में भारत-पाक के बीच 7 मुकाबले हुए हैं। सातों भारत ने जीते हैं। वहीं T-20 में दोनों टीमें 6 बार भिड़ी हैं, जिसमें 5 मैच भारत ने जीते और 1 में पाकिस्तान को जीत मिली।