पेरेंट्स बनते ही मुसीबत में फंसे नयनतारा और विग्नेश
साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश शिवन इस साल 9 जून 2022 को शादी के बंधन में बंधे। इन दोनों की शादी खूब सुर्खियों में रही।
शादी के 4 महीने बाद ये दोनों जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं, लेकिन अब ये विवाद का विषय बन गया है।
नयनतारा और विग्नेश ने जैसे ही फैंस को पेरेंट्स बनने की जानकारी दी तो सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गई।
पेरेंट्स बनने की खबर के बाद से लोगों के मन में नयनतारा और विग्नेश के बच्चों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। यहां तक कि ट्विटर पर भी जंग छिड़ गई।
कुछ लोग इसे सरोगेसी कह रहे हैं तो कुछ लोग इसे अडॉप्शन का नाम दे रहे हैं। वहीं अब इस मामले में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।
ट्विटर पर नयनतारा और विग्नेश शिवन के जुड़वां बच्चों को लेकर जो बहस चल रही थी उसने सरकार के मन में भी शक पैदा कर दिया है। यहां तक कि लोगों के मन में ये भी सवाल है कि इन दोनों सितारों ने सरोगेसी के प्रोसेस के सही नियम का पालन किया भी है या फिर नहीं।
तमिलनाडु सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने कहा है कि 'हम लोग इसकी जांच कर रहे हैं।
अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि बच्चों को लेकर सरोगेसी के नियमों का पालन किया गया था या फिर नहीं। जानकारी के मुताबिक हेल्थ मिनिस्टर इस मामले में पूछताछ करेंगे।
दरअसल, सरोगेसी एक्ट 2021 के मुताबिक कानूनी रूप से शादीशुदा जोड़े ही सरोगेसी की मदद ले सकता है।
वहीं ऐसे में नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी पर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं।
दोनों ने 9 जून 2022 को यानी कि सिर्फ 4 महीने पहले शादी की थी। ऐसे मे देखना ये होगा कि दोनों ने शादी की रजिस्ट्री वक्त पर करवाई थी या नहीं।