अब OTT में धमाल मचाने को तैयार ब्रह्मास्त्र

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सुपरहिट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' जल्द ही OTT पर रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म दिपावली से ठीक एक दिन पहले यानी 23 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है।

कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म की स्ट्रीमिंग 23 अक्टूबर नहीं बल्कि 4 नवंबर को होगी। हालांकि अभी तक इस बारे में मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो ये फिल्म थियेटर में रिलीज होने के दो महीने के अंदर ही OTT पर आ जाएगी।

बता दें कि अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 410 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक 400 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया और नागार्जुन अक्किनेनी भी लीड रोल में हैं।

'ब्रह्मास्त्र' फिल्म 5 भाषाओं यानी हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई है। फिल्म देखने के बाद लोगों का कहना है कि ये फिल्म दर्शकों के लिए एक विजुअल ट्रीट है।

ब्रह्मास्त्र फिल्म का क्रेज फैंस के बीच बरकरार है। इस फिल्म के क्लाइमैक्स में कई सवाल अधूरे छोड़े गए हैं, जो मेकर्स अगले पार्ट में रिवील करेंगे। डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि इस फिल्म को साल 2025 तक रिलीज किया जाएगा। साथ ही ये भी बताया था कि कोरोनाकाल में इसकी कहानी पर काम किया जा चुका है।

'ब्रह्मास्त्र' रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की हिंदी सिनेमा की मोस्ट अवेटिड फिल्मों में से एक रही, जिसने रिलीज होते ही अपनी धुआंधार कमाई ने हर किसी को हैरान कर दिया था।

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म को शुरुआत से ही बायकॉट ट्रेंड का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है।

'ब्रह्मास्त्र' फिल्म ने आते ही धमाकेदार ओपनिंग दी और पहले वीकएंड पर ही 'ब्रह्मास्त्र' ने साल 2022 में रिलीज हुई कई बड़ी-बड़ी फिल्मों की छुट्टी कर दी।

अयान मुखर्जी द्वारा लिखित और निर्देशित ब्रह्मास्त्र - पहला भाग: शिवा