सिर्फ एक और दिन उठा सकते हैं बिग दिवाली सेल का फायदा
Flipkart की बिग दिवाली सेल 11 अक्टूबर से शुरू हो गई। Flipkart की इस सेल में मोबाइल फोन्स बंपर छूट के साथ मिल रहा है। ई-कॉमर्स कंपनी की ये सेल 16 अक्टूबर तक चलेगी। इस सेल के दौरान आप Apple iPhone 13 को भी बंपर छूट के साथ खरीद सकते हैं।
Flipkart Big Diwali Sale के दौरान Realme, Poco और Redmi जैसे स्मार्टफोन्स बंपर छूट के साथ मिल रहा है। कंपनी का दावा है कि सेल के दौरान स्मार्टफोन्स पर 45 परसेंट तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा यूजर्स को बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा दिया गया है।
सेल के दौरान यूजर्स को ईजी EMI ऑप्शन भी दिया गया है। कंपनी मोबाइल खरीदने वालों को स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन और Flipkart Pay Later का भी ऑप्शन दे रही है। सेल के दौरान Apple iPhone 13, iPhone 13 mini और दूसरे आईफोन्स पर भी छूट दी गई है।
Samsung Galaxy S22+ और Realme 9i 5G पर भी कंपनी छूट दे रही है। कंपनी सेल के दौरान हर ज 12 am, 8 am and 4 pm बजे एक्सक्लूसिव ऑफर लेकर आएगी। ऐसे में अगर आपने कम कीमत पर आईफोन 13 को लेने का चांस पिछली सेल में मिस कर दिया था तो इस सेल में बढ़िया मौका है।
कई फोन्स पर बंपर छूट का फायदा आप उठा सकते हैं। Flipkart के अलावा अभी Amazon पर भी Extra Happiness Days सेल की शुरुआत हो गई है। इस सेल में भी फोन्स और दूसरे प्रोडक्ट्स को बंपर छूट के साथ बेचा जा रहा है।
ऐसे में दीपावली से पहले कम कीमत पर आप प्रोडक्ट को खरीद सकते हैं। सेल के दौरान बैंक कार्ड और एक्सचेंज ऑफर के जरिए आप ज्यादा छूट का फायदा उठा सकते हैं। दूसरे सामान को भी अभी ऐमेजॉन सेल में कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।