हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री के सीक्वल के साथ फिर लौट रही श्रद्धा कपूर!

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री के सीक्वल के साथ फिर लौट रही हैं। साल 2018 में रिलीज हुई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी के साथ साथ उनकी कैमिस्ट्री भी खूब पसंद की गई थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने हिंट्स दिए हैं कि वो एक बार फिर से स्त्री की दूसरी कड़ी के साथ बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में स्त्री 2 के बारे में इशारा किया है।

बता दें कि श्रद्धा वरुण की आने वाली फिल्म भेड़िया में एक गाना कर रही हैं, जिसका वीडियो सामने आया है। श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म भेड़िया गाने का BTS वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ‘स्त्री 2’ के दूसरे पार्ट को लेकर हिंट दे रही हैं।

श्रद्धा कपूर का  वीडियो सामने आने के बाद से ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही स्त्री 2 का सीक्वल बनने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्त्री 2 में वरुण धवन कैमियो करने वाले हैं।

बता दें कि हाल ही में अमर कौशिक की अपकमिंग फिल्म भेड़िया का नया गाना ठुमकेश्वरी रिलीज हुआ है। इस गाने को वरुण धवन और कृति सैनन पर फिल्माया गया है, लेकिन गाने के वीडियो में श्रद्धा कपूर की स्त्री लुक वाली एंट्री ने दर्शकों को हैरान कर दिया है।

फैंस में श्रद्धा की फिल्म के सीक्वल को लेकर काफी एक्साइटमेंट है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही वरुण स्त्री 2 के लिए शूटिंग करने जा रहे हैं। तो इस बार श्रद्धा और राजकुमार राव के अलावा स्त्री 2 की कहानी एक खास ट्विस्ट के साथ लौट रही है।

जानकारी के मुताबिक डायरेक्टर अमर कौशिक एक वैम्पायर बेस्ड मूवी प्रोजेक्ट की टीम के साथ जुड़े हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु भी अहम किरदार में नजर आएंगी। अब देखने होगा कि कब तक स्त्री 2 बड़े परदे पर लौटती है।