वरुण धवन ऑडियंस के चहेते एक्टर रहे हैं. वरुण 19 अक्टूबर को इंडस्ट्री में अपना एक दशक पूरा करने जा रहे हैं. इस मौके पर वरुण अपने फैंस के लिए भी एक अनोखा सरप्राइज लेकर आए हैं.

वरुण अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म भेड़िया का ट्रेलर लॉन्च करेंगे.

मास ऑडियंस के बीच पॉपुलर रहे वरुण धवन ने एक ओर जहां अपने फैंस के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर सरीखी फिल्में की हैं, तो वहीं बदलापुर, अक्टूबर जैसी फिल्में कर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है.

वरुण की ख्वाहिश है कि वो मास और क्लास दोनों ही ऑडियंस के बीच बैलेंस करते रहें.

अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'भेड़िया' इसलिए अनोखी है क्योंकि इसे दोनों की वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाने की कोशिश की गई है.

स्त्री के हॉरर कॉमिडी जॉनर के बाद अमर अब अपने फैंस के बीच 'भेड़िया' के रूप में 'क्रीचर कॉमेडी' का नया जॉनर पेश करने जा रहे हैं.