मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में ओटीटी पर अपने रिएलिटी शो को लॉन्च किया। जिसका नाम है ‘मूविंग इन विद मलाइका’

ऐसे में इस शो पर मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर और उनके रिलेशनशिप को लेकर आए दिन ट्रोल कर रहे ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया हैं

हॉट एंड फिट डीवा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे फेमस कपल हैं. वही एक इन पॉपुलर कपल को इनकी एज गैप के कारण भी काफ़ी ज्यादा ट्रोल किया जाता हैं

तो वही दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा के तलाक और ड्रेसिंग सेंस की वजह से भी मलाइका को काफ़ी ट्रोल किया जाता हैं.

हालांकि मलाइका इन दिनों अपने प्रसिद्ध रिएलिटी शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ से सभी का मुंह बंद कर दिया हैं. इस शो पर उन्होंने उनके और अर्जुन के साथ रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया है

मलाइका अपने रिएलिटी शो के चौथे भाग के एपिसोड में स्टैंडअप कॉमेडियन बनीं, ऐसे में मलाइका ने उन लोगों की भी क्लास ली हैं,जो उनके और अरबाज खान के तलाक, अर्जुन संग रिलेशनशिप पर  उन्हें काफी हद तक ट्रोल करते हैं

ऐसे में मलाइका ने साफ-साफ कह दिया, कि वो अर्जुन कपूर को डेट करके उनकी लाइफ ख़राब नहीं कर रही हैं.वही मलाइका अरोड़ा ने तंज कसते हुए कहा कि मेरी बदनसीबी हैं कि मैं ना सिर्फ ऐज में बड़ी हूं बल्कि खुद से छोटे आदमी को भी डेट कर रही हूं

वही मलाइका अरोड़ा ने कहा की अब अर्जुन कपूर बच्चे नहीं हैं बड़े हो गए हैं , साथ ही मलाइका ने ये भी कहा की हम दो एडल्ट हैं जो अपनी सहमति से साथ में रहना चाहते हैं

अगर कोई बड़ा आदमी खुद से छोटी लड़की को डेट कर रहा हैं या फिर उसके साथ रिलेशनशिप में हैं तो वो कोई प्लेयर है.

वहीं अगर लड़की बड़ी हुई और लड़का छोटा तो उसे cougar कहा जाता है, जो बिलकुल भी ठीक नहीं हैं.ऐसे किसी के बारे में पूरा सच जाने बिना ट्रोल करना या कमैंट्स करना सही नहीं हैं.