पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और लद्दाख के LG ने दिया इस्तीफा, CM ममता बनर्जी ने उठाए सवाल

West Bengal Governor Resigns: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से करीब एक महीने पहले राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल के OSD ने इसकी पुष्टि की है। साथ ही कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है। फिलहाल बोस दिल्ली में मौजूद हैं। इस बीच आर.एन. रवि को अतिरिक्त प्रभार देते हुए तमिलनाडु के साथ-साथ पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों इस्तीफों के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh News : शिक्षा विभाग में हड़कंप, चपरासी ने 15 महीनों में 29 लाख का खेल कर दिया, पढ़े पूरी खबर
बोस के इस्तीफे पर पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने हैरानी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि गवर्नर सी. वी. आनंद बोस के इस्तीफे की अचानक आई खबर से मैं हैरान और बहुत परेशान हूं। उनके इस्तीफे के पीछे की वजह मुझे अभी नहीं पता। केंद्रीय गृहमंत्री ने मुझे बताया कि आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का गवर्नर बनाया जा रहा है। उन्होंने इस बारे में तय रिवाज के मुताबिक मुझसे कभी सलाह नहीं ली। ऐसे काम भारत के संविधान की भावना को कमजोर करते हैं और हमारे फेडरल स्ट्रक्चर की बुनियाद पर हमला करते हैं। केंद्र को कोऑपरेटिव फेडरलिज्म के सिद्धांतों का सम्मान करना चाहिए और ऐसे एकतरफा फैसले लेने से बचना चाहिए, जो लोकतांत्रिक रिवाजों और राज्यों की इज्जत को कमजोर करते हैं। (West Bengal Governor Resigns)

मंत्री ब्रत्य बसु ने कहा कि मैं सीएम के इस मुद्दे पर किए गए ट्वीट का समर्थन करता हूं। मंत्री शशि पांजा ने कहा कि आपने जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिलवाया और आप सी.वी. आनंद बोस को भी इस्तीफा दिलवाते हैं इसका क्या उद्देश्य है। गृहमंत्री आपको इसका जवाब तो देना पड़ेगा। आप क्या चाहते हैं कि बंगाल में निर्वाचन नहीं होना चाहिए। बंगाल की जनता जो वोट देना चाहती है, वो वोट नहीं होगा, आप क्या यहां पर राष्ट्रपति शासन लगवाना चाहते हैं। संविधान नाम की कोई चीज नहीं है। केंद्र और राज्य के बीच कोई बातचीत क्यों नहीं होती है, क्यों नहीं आपकी बात ममता बनर्जी से होती। संविधान को तो मानना है यहां भाजपा की सरकार कुछ नहीं मानती है। आपका क्या उद्देश्य और क्या लक्ष्य है आपको बताना होगा। हम इस तरह की हरकत की निंदा करते हैं।



