BJP में शामिल हुए IAS नीलकंठ टेकाम, कहा- फील्ड पर करने वाला हूं काम…

Neelkanth Tekam Join BJP: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले BJP का कुनबा बढ़ता जा रहा है। दरअसल, कोंडागांव जिले के पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम BJP में शामिल हो गए हैं। उन्होंने करीब 3 हजार समर्थकों के साथ BJP प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के सामने सदस्यता ली। BJP ज्वाइन करने के बाद नीलकंठ टेकाम ने कहा कि मैं फील्ड पर काम करने वाला हूं। सरकार मेरा उपयोग ठीक तरह से नहीं कर पा रही थी। 3 सालों तक मुझे एक जगह बैठाकर रखा गया। बता दें कि कोंडागांव जिले के केशकाल में बीजेपी ने एक विशाल सभा का आयोजन किया था, जहां IAS नीलकंठ टेकाम अपने समर्थकों के साथ बाइक रैली निकालते हुए पहुंचे।

यह भी पढ़ें:- चंद्रयान-3 ने लैंडिंग के बाद भेजी पहली तस्वीर, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई

सभास्थल पर पहुंचने पर पूर्व CM रमन सिंह समेत BJP के नेताओं ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर BJP प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि जनता को भाजपा पर भरोसा है। यही वजह है कि लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। इस साल होने वाले चुनाव में राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। पूर्व CM रमन सिंह ने कहा कि नीलकंठ टेकाम ईमानदार ऑफिसर थे। इनके मन में आदिवासियों के प्रति पीड़ा है, प्रेम है, संवेदना है। भाजपा में शामिल होने के बाद नीलकंठ ने कहा कि मैं अब जनता के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम करूंगा। जनता की सेवा करूंगा। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर कई आरोप भी लगाए। (Neelkanth Tekam Join BJP)

सभा में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, धरमलाल कौशिक समेत BJP के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। बता दें कि बस्तर में कांकेर जिले का अंतागढ़ सरईपारा नीलकंठ टेकाम का मूल निवास है। यहीं उनकी स्कूली शिक्षा भी हुई है, जिसके बाद कांकेर जिले में शासकीय गवर्मेंट कॉलेज से उन्होंने 1990 के दशक में समाजशास्त्र से एमए किया। यहीं कुशल नेतृत्व के चलते छात्रसंघ के अध्यक्ष भी चुने गए थे। छात्र राजनीति में सक्रिय रहने के बाद नीलकंठ टेकाम की इच्छा शुरू से ही राजनीति में आने की थी। अविभाजित मध्यप्रदेश के समय उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया था, तब वे बड़वानी जिले में एसडीएम के पद पर कार्यरत थे। (Neelkanth Tekam Join BJP)

Related Articles

Back to top button