Trending

छत्तीसगढ़ न्यूज : पहचान बनाकर लगाया चूना, 42 लाख का गहना लेकर फरार हुई आरोपी…

रायपुर । छत्तीसगढ़

तेलीबांधा थाना अंतर्गत कुसुम पैकरा नामक महिला 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी का शिकार हो गई है। आरोपित महिला ने कुसुम को अपने झांसे में लेकर इस घटना को अंजाम दिया है। तेलीबांधा पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : क्राइम ग्राफ में छत्तीसगढ़ ने लगाई छलांग, चौंकाने वाले NCRB के आंकड़े

तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रावतपुरा फेस दो मठपुरैना निवासी आरोपित खुशबू सोनी राजधानी की एक ज्वेलरी शाप पर काम करती थी। प्रार्थिया कृषक नगर जोरा कालोनी निवासी कुसुम पैकरा उस ज्वेलरी शाप गहने खरीदने अक्सर जाया करती थी। इसी बीच दोनों की अच्छी जान पहचान हो गई। ज्वेलरी शाप पर नई ज्वेलरी आने पर आरोपित खुश्बू सोनी उसकी फोटो वाट्सअप कर देती थी। धीरे-धीरे प्रार्थिया उस पर विश्वास करने लगी थी। एक दिन प्रार्थिया ने अपना पुस्तैनी गहना 453 ग्राम आरोपित को साफ करवाने के लिए दिया। गहना मिलते ही उसकी नियत खराब हो गई और उसने गहना वापस नहीं किया। जिसके बाद प्रार्थिया ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button