Trending

गुरुवार 7 अक्टूबर के कार्य मुहूर्त : जानें राशि के अनुसार क्या हैं आज का शुभ मुहूर्त

गुरुवार 7 अक्टूबर के दुर्लभ कार्य मुहूर्त : जानिए-कार्य एवं राशी के लिए दिन में शुभ समय क्या हैं। गुरुवार। दुर्गा नवरात्र व्रत प्रथम दिन व्रत। वैधृति – अशुभ योग – रात्रि 01:43 तक।

विचारणीय

  1. कोई भी शुभ योग या मुहूर्त सभी कार्यों या समस्त राशियों के लिए शुभ नहीं होता है।
  2. लग्न आधारित मुहूर्त या समय में कार्य विशेष सफल होते है। लग्न मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ होते हैं।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ की नवदुर्गा : बेसहारा की मां बन निभाया ममता का रिश्ता, कई भटकी महिलाओं को घर की राह भी दिखाई

आज पंचक – नहीं।

पंचक में केवल 05 कार्य वर्जित, अन्य समस्त कार्य नक्षत्र के अनुसार शुभ :

  1. दाह संस्कार
  2. छप्पर डालना
  3. दक्षिण दिशा यात्रा
  4. लकड़ी घास, भूसा एकत्र
  5. पलंग या चारपाई बुनना।

ये पांच कर्म ही वर्जित (ज्योतिष ग्रंथो में उल्लेखित) है।

आज  भद्रा – नहीं।

भद्रा शुभ – अशुभ फल।
स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।
मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।

(दुर्गा पूजा श्रेष्ठ भद्रा काल, स्वर्ग भद्रा – आर्थिक, कृषि एवं अनाज सम्बंधित कार्यों के लिए, पाताल भद्रा धन से सम्बंधित कार्य सफल, मृत्युलोक या भूमि की भद्रा सभी कार्यों में असफलता देती है। होली एवं रक्षाबंधन में विशेष वर्जित भद्रा काल) शेष समस्त कार्य किये जासकते है।

आज  मूल- नहीं।

निर्विघ्न यात्रा पूर्व मंत्र :
शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l
भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll

सर्वशुभ कार्य सफलता का योग- 23:23 तक है।

यह भी पढ़ें : 160 किलो अखरोट चुराने वाली शातिर गिलहरी पकड़ाई, कार की बोनट में छुपा रखा था सामान

निम्न मुहूर्त किस कार्य एवं किन राशी के लिए शुभ जानिए :-

(संदर्भ-सुप्रसिद्ध  ग्रन्थ –“मुहूर्त चिंतामणि “के सूत्रों से निर्मित)। लग्न आधरित कार्य के मुहूर्त सर्व दोष मुक्त निम्न हैं। (दुर्लभ मुहूर्त – कार्य हेतु दिन के शुभ मुहूर्त  -लग्न आधारित) राहू काल, गुलिककाल या पंचक, अशुभ चौघडिया आदि हजारो दोष से मुक्त मुहूर्त।

आपके शहर के स्थानीय समय में शहर के सामने लिखे घंटे, मिनट को जोड़ने या घटाने से आपके शहर का शुभ मुहूर्त पता चल जाएगा।(शुभ मुहूर्त के लिए दिए गए समय में + या – घंटे व मिनट करना होता है।) जैसे- मेष राशि में शुभ मुहूर्त -6:33-8:44, के लिएसिंगापुर (+) 01:08+06.33=07:41 शुरुआत और (+)01:08+08:44=09:52।सिंगापुर के अनुसार घड़ी होगी – 07:41-09:52।

भारत : दिल्ली (+)  00:02, मुंबई, सूरत (+) 00:16, अहमदाबाद (+) 00:21, अमृतसर(+) 00:08, चेन्नई  (-) 00: 08, रायपुर- छग (-) 00:07, जबलपुर (-) 00:12, पटना (-) 00: 31, कलकत्ता (-) 00: 44

विश्व (+/- घंटे: मिनट, स्थानीय समय के अनुसार) : सिंगापुर (+) 01:08, काठमांडू (-) 00:15, टोक्यो (-) 00.:18, पेरिस (-) 00:19, लंदन (+) 00:33, टोरंटो (+) 00:21, मास्को (-) 00:11, ताइपे (+) 00:09.

यह भी पढ़ें : दुःखद समाचार : रामानंद सागर की रामायण के ‘रावण’ अरविंद त्रिवेदी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

राशियों के लिए कार्य केशुभ समय  (दिन- दोष,राहू- काल,आदि हजारों दोषों से मुक्त समय) :

  1.  07:12-09:09 बजे तक -तुला लग्न एवं होरा-अस्थिरप्रकृति कार्य : कृषि यात्रा व्यापार मंगल कार्य यज्ञोपवीत पशुपालन पीतल की धातु से संबंधित। मीन, राशि राशि छोड़ कर,शेषसभी राशियों के लिए उपयुक्त।
  2. शुभ मुहूर्त अवधि 11:53- 13:31बजे तक – धनु लग्न एवं होरा-अस्थिर एवं स्थिर कार्य : पशुओं से संबंधित, कृषि, यज्ञ समस्त शुभ – मंगल कार्य।
  3. 13:53-15:19 मकर –अस्थिर प्रकृति के कार्य , लग्न एवं होरा-19:39-21:15 बजे तक : कृषि, पशु, अस्त्र-शस्त्र, बारूद, या जल से संबंधित कोई भी कार्य। मिथुन,कुम्भ राशि छोड़ कर,शेषसभी राशियों के लिए उपयुक्त।
  4. शुभ मुहूर्त अवधि 17:17- 18:17बजे तक -मीन लग्न एवं होरा-अस्थिर +स्थिरकार्य : तिलक वस्त्र अलंकार -बनवाना धारण करना एवं मंगल, शुभ कार्य। सिंह,राशि छोड़ कर सभी राशि के लिए उपयुक्त।
  5. शुभ मुहूर्त 18:55-20:08बजे तक-मेषलग्न एवं होरा (अस्थिर+स्थिरकार्य) : तिलक, वस्त्र, अलंकार – बनवाना – धारण करना एवं मंगल,शुभ कार्य। सिंह, राशि छोड़ कर सभी राशि के लिए उपयुक्त।
  6. शुभ मुहूर्त 18:55-21:49-वृष .कोई भी स्थिर कार्य लग्न एवं होरा : कार्य-कृषि,  जलाशय, मंगल कार्य, गृह दुकान आरंभ- प्रवेश, दान, पशु खरीदना बेचना। यह मुहूर्त- सिंह, तुला, वृश्चिक, राशि छोड़ कर, शेष, सभी राशि के लिए उपयुक्त।
  7. शुभ मुहूर्त 00:51-02:37कर्क (अस्थिर प्रकृति कार्य) लग्न एवं होरा : जलाशय, निर्माण प्रतिष्ठा, शांति कार्य, चित्रकला, लेखन। cv बनाना। सिंह एवं धनु राशि हेतु वर्जित शेष सभी राशियों के लिए उपयुक्त।
  8. शुभ मुहूर्त अवधि 02:47-04:39बजे तक -सिंहस्थिर कार्य लग्न एवं होरा : रोजगार,वस्तु क्रय विक्रय,प्रवेश, दुकान, नौकरी, आभूषण निर्माण, मंगल कार्य, रस, गन्ना। मकर राशि राशि छोड़ कर,शेष सभी राशियों के लिए उपयुक्त।

(गुरुवार 7 अक्टूबर 2021 के कार्य मुहूर्त) 

Related Articles

Back to top button