बीजापुर में 204 बस्तर फाइटर्स का प्रशिक्षण संपन्न, जवानों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

Training of Bastar Fighters: पुलिस महानिरीक्षक दक्षिण रेंज बस्तर सुंदरराज पी. के मार्गदर्शन और मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित सशस्त्र बल की 15वीं वाहिनी में बस्तर फाइटर नव आरक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण प्रथम सत्र दीक्षांत समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सत्र में 206 प्रशिक्षुओं को 15 सितंबर 2022 से 213 दिवस का गहन प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें 204 प्रशिक्षु आरक्षक अपनी अंतिम परिणीति को प्राप्त कर पाए। जबकि 02 अन्य स्वास्थ्यगत कारणों से प्रशिक्षण पूर्ण नहीं कर सके।

यह भी पढ़ें:- राजधानी रायपुर में 18 अप्रैल तक ऑटो एक्सपो, रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट

प्रशिक्षण के दौरान इन आरक्षकों को इंडोर और आउटडोर दोनों ही प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का समापन 15 अप्रैल 2023 को हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि बस्तर पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में विशेष अतिथि सुशील मिश्रा, उप पुलिस महानिरीक्षक, CRPF, बी.एस. ध्रुव, उप पुलिस महानिरीक्षक, छसबल दक्षिण रेंज बस्तर जगदलपुर, कमलोचन कश्यप मा उप पुलिस महानिरीक्षक, रेंज दंतेवाड़ा और वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, दिव्यांग पटेल (भापुसे) पुलिस अधीक्षक, जिला कोंडागांव, आंजनेय वार्ष्णेय(भापुसे) पुलिस अधीक्षक, जिला बीजापुर और पुष्पेन्द्र कुमार सेनानी 229 CRPF मौजूद रहे। (Training of Bastar Fighters)

वहीं अशोक कुमार डी.एफ.ओ. बीजापुर, गणमान्य नागरिक और समस्त वरिष्ट पुलिस अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कमांडेट, 15वीं वाहिनी भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जानकारी दी गई कि सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान इनडोर प्रशिक्षण में उन सभी विषयों से अवगत कराया गया, जिनका उपयोग उन्हें भावी सेवाकाल के दौरान करना है। साथ ही नैतिक आचरण, लोक व्यवहार और दैनिक अनुशासन का पाठ भी उन्हें पढ़ाया गया। (Training of Bastar Fighters)

आउटडोर प्रशिक्षण में शारीरिक दक्षता के साथ योग और आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों की बुनियादी जानकारी भी दी गई। साथ ही नक्सल क्षेत्र में उपयोग आने वाले विभिन्न हथियारों के अलावा फिल्ड क्रॉफ्ट और एम्बुश से बचने के विभिन्न तरीकों दौरान अपने संबोधन में बस्तर IG सुंदरराज पी. द्वारा सभी नवआरक्षकों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। वर्दी से मिली ताकत का सदुपयोग करते हुए बस्तर क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन संबंधी कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की सलाह दी गई। साथ ही अपने क्षेत्र के ग्रामीणों और अन्य लोगों को नक्सल भय मुक्त बस्तर बनाने के लिए प्रेरित करने संबंधी शपथ भी दिलवाई गई। (Training of Bastar Fighters)

कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण सत्र में सर्वोत्तम प्रशिक्षणार्थी हेमंत कुमार सेठिया को प्रथम और बिजय कुमार को द्वितीय स्थान आने पर पुरूस्कृत किया गया। पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. द्वारा कोंडागांव जिले से आए हुए जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पुछते हुए उन्हें कर्तव्य स्थल पर जवानों को सहयोग करने के लिए प्रेरित भी किया। इसी दौरान बीजापुर पुलिस अधीक्षक, आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा लिखित किताब ‘जंगलवार-युद्ध कला और कौशल’ का विमोचन भी पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षुओं द्वारा 20 दलीय प्रशिक्षण टीम का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही पूर्ण निष्ठा और मनोयोग से अपने कर्तव्य का निर्वहन किए जाने की बात कही गई। (Training of Bastar Fighters)

Related Articles

Back to top button