Nobel Prize 2023: रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार की घोषणा, जानें किन 3 साइंटिस्ट को मिला पुरस्कार

Nobel Prize 2023 : रसायन विज्ञान के क्षेत्र में 2023 के नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया गया है। इस साल यह सम्मान संयुक्त रूप से मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मौंगी जी. बावेंडी, कोलंबिया विश्वविद्यालय से लुईस ई. ब्रूस और नैनोक्रिस्टल टेक्नोलॉजी में काम करने वाले एलेक्सी आई. एकिमोव को दिया गया है। पुरस्कार ‘क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए के लिए दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बुधवार को इसका एलान किया।

यह भी पढ़े :- ED ने रणबीर कपूर को भेजा समन, महादेव सट्टा ऐप मामले में होगी पूछताछ…

पिछले साल इन्हें मिला था रसायन का नोबेल
2022 में रसायन के नोबेल स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका के कैरोलिन बेरटोजी, यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन (डेनमार्क) के मॉर्टेन मिएलडॉल और अमेरिका के स्क्रिप्स रिसर्च सेंटर के के. बैरी शार्पलेस को दिया गया था। पुरस्कार क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए दिया गया था।

दो अक्तूबर से ही हुई शुरुआत
चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize 2023) के साथ ही सोमवार से नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरूआत हुई थी। दो अक्तूबर को चिकित्सा और तीन अक्तूबर को भैतिकी के नोबेल का एलान किया गया। चार अक्तूबर को रसायन विज्ञान के अवॉर्ड की घोषणा हुई। अब कल यानी गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा होगी। इसके अलावा नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में इस पुरस्कार के विजेता की घोषणा नौ अक्तूबर को की जाएगी।

इतना मिलता है पुरस्कार
पुरस्कारों में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी एक मिलियन अमेरिकी डॉलर या दस लाख डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है। धनराशि अवॉर्ड के संस्थापक और स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की छोड़ी हुई वसीयत से आती है। 1896 में उनका निधन हो गया था। (Nobel Prize 2023)

Related Articles

Back to top button