Trending

रायपुर में 6 से 8 फरवरी तक त्रिदिवसीय कबीर पारख सत्संग ज्ञान यज्ञ समारोह हो रहा भव्य आयोजन

रायपुर | श्री कबीर पारख सिद्धांत प्रचार समिति, रायपुर के तत्वावधान में राजधानी के कृष्णा नगर स्थित कर्मा धाम में 6 से 8 फरवरी तक त्रिदिवसीय कबीर पारख सत्संग ज्ञान यज्ञ समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य कबीर साहेब के पारख सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार, समाज में आध्यात्मिक चेतना का जागरण और नैतिक मूल्यों का विस्तार है। समिति ने शहरवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर सत्संग का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

यह भी पढ़े :- Sidhdeshwar Dham Jara: ग्राम जारा में 47वाँ महाशिव यज्ञ मेला एवं विराट सत्संग महोत्सव 8 फरवरी से भव्य शुभारम्भ

इस आध्यात्मिक आयोजन में कबीर आश्रम प्रयागराज से पधारे परम पूज्य धर्मेन्द्र साहेब मुख्य प्रवक्ता के रूप में मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनके साथ संत कृपाशरण साहेब (प्रयागराज) एवं संत विचार साहेब (नयापारा राजिम) सहित अन्य संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की रूपरेखा

6 फरवरी (शुक्रवार)
प्रातः 10 बजे शुभारंभ
संत कृपाशरण साहेब व संत विचार साहेब के सारगर्भित व्याख्यान
धर्मेन्द्र साहेब द्वारा सकारात्मक जीवन शैली पर विशेष प्रवचन
द्वितीय सत्र: दोपहर 3 से संध्या 6 बजे तक भजन एवं प्रवचन
7 फरवरी (शनिवार)
प्रथम सत्र: सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक संतों का आशीर्वचन
द्वितीय सत्र: दोपहर 3 से संध्या 6 बजे तक भजन एवं प्रवचन
8 फरवरी (रविवार)
प्रथम सत्र: सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक युवा वर्ग के लिए विशेष प्रवचन
द्वितीय सत्र: दोपहर 3 से संध्या 6 बजे तक भजन, प्रवचन एवं गुरु पूजा

तीन दिनों तक चलने वाले इस समारोह में भजन, प्रवचन, संतों के आशीर्वचन और गुरु पूजा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और जीवन मूल्यों का संदेश दिया जा रहा है। यह आयोजन सत्संग, संस्कार और समाज निर्माण की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!