बसना में बीजेपी के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, बसना मंडल के भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद

Inauguration of BJP Election Office : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव भाजपा ने अपने लगभग सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें बसना विधानसभा क्षेत्र (40) के भाजपा प्रत्याशी के रूप में डॉ.सम्पत अग्रवाल को चुनावी मैदान में उतारने का सर्वसम्मति से मुहर लगा दी है। आज बस कुछ दिनों के बाद 17 नवंबर को बसना विधानसभा में चुनाव होने हैं। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता लगातार मेहनत करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े :- Election 2023 : कांग्रेस ने जारी की 39 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें सूची

इसी बीच आज विधायक दिलीप जायसवाल (बिहार), सांसद चुन्नी लाल साहू, जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी, पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, विधानसभा समन्वयक डॉ.एनके अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष  रमेश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता सतपाल सिंह छाबड़ा, भाजपा मण्डल सांकरा अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, मण्डल पिरदा अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, मण्डल गढफुलझर अध्यक्ष माधव साव, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश भोई के द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पण्डित दीनदयाल जी उपाध्याय तथा भारत मां की तस्वीर की पूजा अर्चना कर भाजपा मण्डल बसना का चुनाव कार्यालय पुराना पंजाब नेशनल बैंक के बगल में शुभारंभ किया गया। (Inauguration of BJP Election Office)

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रैली एवं आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की गई। कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि हम सबको पूरी मजबूती के साथ जमीन स्तर से काम करते हुए लोगों को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराना है और पूरी लगन और मेहनत से भाजपा को जीताना है। और पूर्ण बहुमत हासिल कर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाना है।

इस अवसर पर विधायक दिलीप जायसवाल (बिहार), सांसद चुन्नी लाल साहू, जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी, पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, विधानसभा समन्वयक डॉ.एनके अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता सतपाल सिंह छाबड़ा, भाजपा मण्डल सांकरा अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, मण्डल पिरदा अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, मण्डल गढफुलझर अध्यक्ष माधव साव, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश भोई, नपं अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, युवा मोर्चा से नंदकिशन साव,वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रधान, सुवर्धन प्रधान, सरिन्दर सिंह, संतोष नायक, मनोज अग्रवाल,जसवीर सिंह,रामचंद्र अग्रवाल, पूर्व जनपद सदस्य अनिता अग्रवाल, पूर्व जनपद सदस्य सावित्री कश्यप, रमेश डड़सेना, जितेन्द्र कश्यप,मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे। (Inauguration of BJP Election Office)

Related Articles

Back to top button