Google Analytics —— Meta Pixel

देश में गरीबों और किसानों को सिरे से नकारा जा रहा: प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi in Raebareli: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तरप्रदेश के रायबरेली में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। साथ ही कहा कि मैं सभी साथियों का स्वागत करती हूं। किशोरी लाल शर्मा अमेठी से हमारे उम्मीदवार हैं। मैंने किशोरी लाल शर्मा से ही चुनाव का संचालन सीखा है। इस बार मैंने उनसे कहा कि आपने बहुत चुनाव लड़ाएं हैं। अब आपको चुनाव लड़वाउंगी और आप जीतेंगे। इसलिए मैं यहां अपने बड़े भाई और किशोरी लाल को चुनाव लड़वाने आई हूं।

यह भी पढ़ें:- भाजपा और नरेंद्र मोदी का अंतिम लक्ष्य वंचितों का आरक्षण छीन उसे 0% करना है: राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि हमारी एक खासियत है कि हम सब में लड़ने की हिम्मत है। अमेठी-रायबरेली का कार्यकर्ता मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी खड़ा रहता है और हिम्मत नहीं हारता है। इसलिए अमेठी-रायबरेली का हमेशा से इस देश के इतिहास में अलग स्थान रहा है। हर हालात में यहां की जनता हमेशा लोकतंत्र के साथ खड़ी रही और सत्य को जिताया है। आज देश में गरीबों और किसानों को सिरे से नकार दिया जा रहा है। नरेंद्र मोदी की सरकार में जो भी नीतियां बन रहीं है, वो जनता के लिए नहीं बल्कि बड़े-बड़े अमीरों के लिए बन रहीं हैं। (Priyanka Gandhi in Raebareli)

प्रियंका गांधी ने कहा कि सच्चाई ये है कि आज किसान पिस रहा है, लोग मेहनत कर रहे हैं लेकिन उनकी कमाई से जरूरतें पूरी नहीं हो रही हैं। BJP सरकार बड़ी-बड़ी बातें तो करती है लेकिन लोगों के जीवन में कोई बदलाव नहीं आ रहा है। देश में लोकतंत्र को मजबूत बनाने वाले सभी संस्थानों को नरेंद्र मोदी सरकार ने कमजोर कर दिया है। BJP चाहती है कि जनता के अधिकार कमजोर हों और इनकी सत्ता मजबूत होती रहे। महात्मा गांधी और पंडित नेहरु जैसे नेताओं ने आंदोलन किया था, ताकि जनता के अधिकार मजबूत हों, लेकिन शायद वे सोच भी नहीं सकते थे कि कभी ऐसी सरकार आएगी, जो उन्हीं को देशद्रोही कह के संविधान खत्म करने की बात कहेगी। (Priyanka Gandhi in Raebareli)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि 18 तारीख को 5 बजे चुनाव आयोग मुझे कहेंगे कि आप चली जाओ, तब तक मैं यहां से हिलने नहीं वाली हूं। हम दिन-रात काम करेंगे, हम पूरे संसदीय क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। रात को हम कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे, आपकी जो भी समस्याएं हैं आप आकर बताइए, हमारे दरवाजे पूरे दिन, पूरी रात खुले हैं। मैं आपके लिए समर्पित हूं।  हमें एकसाथ मिलकर अमेठी-रायबरेली में चुनाव जीतना है। मैं भी चुनाव में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करुंगी। और पूरे देश में केवल कांग्रेस की ही सेना है, जो लड़ना जानती है।

Back to top button
error: Content is protected !!