Google Analytics —— Meta Pixel

मातृशोक में डूबे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ दौरा रद्द; सीएम साय ने जताया दुख

रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शोक की लहर है। मातृशोक के चलते शिवराज सिंह चौहान का आज प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने काशी बाई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए चौहान परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं।

यह भी पढ़े :- घर के आंगन में खेल रही थी मासूम, पानी से भरे टब में गिरने से चली गई जान

जानकारी के अनुसार, काशी बाई का भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के पैतृक गांव जैत में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने काशी बाई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि मां का निधन किसी भी परिवार के लिए बेहद दुखद और पीड़ादायक क्षण होता है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान का आज छत्तीसगढ़ में निर्धारित कार्यक्रम था, लेकिन माता के निधन के कारण उनका दौरा रद्द कर दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!