छत्तीसगढ़ में जन औषधि सप्ताह 1 मार्च से, सस्ती दवाओं के प्रति जागरूकता अभियान शुरू

रायपुर में पदयात्रा और राज्य स्तरीय कार्यक्रम

रायपुर। प्रदेश में 1 मार्च से 7 मार्च 2026 तक जन औषधि सप्ताह मनाया जाएगा। सप्ताह का समापन 7 मार्च को जन औषधि दिवस के रूप में होगा। इस वर्ष की थीम “जन औषधि – सस्ती भी, भरोसेमंद भी” रखी गई है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के प्रति जागरूक करना है।

यह भी पढ़े :- अंध-विरोध की राजनीति में डूबी है कांग्रेस, पहले मिलेनियल्स, अब Gen Z सिखा रहे हैं कांग्रेस को सबक: PM मोदी

यह कार्यक्रम भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग के अंतर्गत Pharmaceuticals & Medical Devices Bureau of India द्वारा Pradhan Mantri Bhartiya Janaushadhi Pariyojana के तहत आयोजित किया जा रहा है।

राज्य में सप्ताह भर जन औषधि केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के लाभों के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

1 मार्च से 5 मार्च 2026 तक विभिन्न जिलों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इनमें जशपुर जिला चिकित्सालय, बिलासपुर जिला चिकित्सालय, रतनपुर (बिलासपुर) स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुर्ग के चयनित वार्ड, महासमुंद, रायपुर और राजनांदगांव शामिल हैं।

इन शिविरों में लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और जन औषधि दवाओं की जानकारी दी जाएगी।

6 मार्च को रायपुर में पदयात्रा

6 मार्च को रायपुर में जन औषधि पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य लोगों को जन औषधि केंद्रों से सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाएं खरीदने के लिए प्रेरित करना और स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च को कम करने के प्रति जागरूक करना है।

7 मार्च को राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम

7 मार्च 2026 को रायपुर में 8वां जन औषधि दिवस का राज्य स्तरीय समारोह आयोजित होगा। इसमें जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, अधिकारी और लाभार्थी भाग लेंगे। कार्यक्रम में जन औषधि केंद्रों की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया जाएगा तथा लाभार्थियों की सफलता की कहानियों के माध्यम से जेनेरिक दवाओं से हुई बचत को साझा किया जाएगा।

भारत सरकार सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण दवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Back to top button
error: Content is protected !!