शहर की समस्या को PM मोदी भी नहीं कर सकते दूर: रायपुर महापौर एजाज ढेबर

Mayor Ajaz Dhebar: रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने शहर की समस्याओं को लेकर बेतुका बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शहर की समस्याओं का निदान PM नरेंद्र मोदी भी नहीं कर सकते हैं। मेयर ने कहा कि वार्डों में जो समस्या है, वह मेरे ख्याल से अगर यहां पर PM साहब को भी बैठा देंगे ना तो भी यह परेशानी रहेगी ही। महापौर ने शहर की समस्या को लेकर कहा कि यह अनवरत है। आपको मानना पड़ेगा कि पानी, साफ-सफाई, लाइट…यह समस्या अनवरत रहेगी। इसको कोई खत्म नहीं कर सकता। मैं दावे से बोल सकता हूं। यह समस्याएं खत्म होंगी तो नगर निगम के डिपार्टमेंट ही खत्म हो जाएंगे।

महापौर ढेबर ने कहा कि लोगों के जन्म से लेकर मरण तक के काम नगर निगम करता है। आपको यह बात माननी पड़ेगी कि यह अनवरत है। यह नहीं बोल सकते कि हंड्रेड परसेंट सब काम पूरे हो जाएंगे। यह समस्या नगर निगम में कभी खत्म नहीं हो सकती। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर राज्य के सबसे पुराने और बड़े शहरों में से एक है। रायपुर में शहरी स्थानीय निकाय को नगर पालिका के रूप में स्थापित किया गया था। हालांकि बाद में इसे 1967 में नगर निगम में परिवर्तित किया गया था। (Mayor Ajaz Dhebar)

रायपुर नगर निगम में 70 वार्ड और उनके पार्षद शामिल हैं। इसका नेतृत्व एक मेयर करता है, जिसे शहर के मतदाताओं ने चुना है। पार्षद अपने बीच से निगम के अध्यक्ष का चुनाव करते हैं। छत्तीसगढ़ में इसी साल नगरीय निकाय चुनाव भी होने हैं। नियमों में बदलाव के साथ इस बार प्रत्यक्ष रूप से मेयर का चुनाव हो सकता है। प्रदेश के डिप्टी CM और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने इसकी ओर इशारा किया है। लोकसभा चुनाव की समाप्ति के बाद नगरीय निकाय चुनाव कैसे हों, इस पर निर्णय करेंगे। हमारी सरकार नगरीय निकाय चुनाव के लिए तैयार है। (Mayor Ajaz Dhebar)

Back to top button