NITI Aayog Meeting : 5 मिनट भी बोलने नहीं दिया, नीति आयोग की बैठक से बाहर निकलीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

NITI Aayog Meeting : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग (NITI Aayog) की बैठक से नाराज होकर बाहर चली गईं। ममता बनर्जी ने दावा कि उनका माइक म्यूट कर दिया गया और उन्हें पांच मिनट से अधिक बोलने की अनुमति नहीं दी गई।
यह भी पढ़े :- Kupwara Terror Attack : जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, मेजर सहित 4 जवान घायल, एक शहीद, दहशतगर्द भी ढेर
दिल्ली में बैठक में भाग लेने वाली विपक्ष शासित राज्य की एकमात्र मुख्यमंत्री बनर्जी ने दावा किया कि जब उन्होंने पश्चिम बंगाल को केंद्रीय धन देने से इनकार करना का मुद्दा उठाया तो उनका माइक म्यूट कर दिया। ममता ने कहा, ”मैंने कहा कि आपने मुझे क्यों रोका, आप भेदभाव क्यों कर रहे हैं। मैं बैठक में भाग ले रही हूं, आपको खुश होना चाहिए, इसके बजाय आप अपनी पार्टी और अपनी सरकार को और अधिक अवसर दे रहे हैं। विपक्ष की ओर से केवल मैं ही वहां हूं और आप मुझे बोलने से रोक रहे हैं…यह न केवल बंगाल का बल्कि सभी क्षेत्रीय दलों का अपमान है।
इन राज्यों के सीएम नहीं होंगे बैठक में शामिल
तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, केरल और झारखंड के मुख्यमंत्रियों ने नीति आयोग की बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है।
ममता ने की थी नीति आयोग को खत्म करने की मांग
बता दें कि ममता बनर्जी ने इस बैठक से नीति आयोग (NITI Aayog) को खत्म करने की मांग की थी। सीएम ममता बनर्जी ने अपनी इस मांग के पीछे की वजह भी बताई थी। उन्होंने कहा था कि इस नीति आयोग को बंद कर दें क्योंकि यह सिर्फ बैठक बुलाने के अलावा कुछ नहीं करता है। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने योजना आयोग को वापस लाने की मांग की थी।



