दंतेवाड़ा-बीजापुर-नारायणपुर बॉर्डर पर मुठभेड़, 25 लाख के इनामी चैतु समेत 5 नक्सली ढेर

Naxalite Encounter in Dantewada: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस बीच दंतेवाड़ा-बीजापुर-नारायणपुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 25 लाख के इनामी चैतु समेत 5 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। 3 नक्सलियों के शवों के साथ इंसास राइफल बरामद किए गए हैं। नक्सलियों के बड़े कैडर्स की मौजूदगी की सूचना मिलने पर करीब 500 जवान कोर इलाके में घुसे हुए हैं। सुबह 8 बजे से फायरिंग जारी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इंद्रावती नदी के पास भारी संख्या में नक्सलियों का जमावड़ा है।
यह भी पढ़ें:- RSS भारत के भविष्य और शिक्षा प्रणाली को खत्म करने में लगा है: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
सूचना के आधार पर एक दिन पहले दंतेवाड़ा और बीजापुर से जवानों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया था, जिनकी 25 मार्च की सुबह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फोर्स ने नक्सलियों को घेर रखा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। दंतेवाड़ा SP गौरव राय और ASP आरके बर्मन का कहना है कि मुठभेड़ अभी जारी है। मुठभेड़ खत्म होने और सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी। (Naxalite Encounter in Dantewada)
छत्तीसगढ़ में 2025 के नक्सली ऑपरेशन
- 4 जनवरी 2025 को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 5 नक्सली ढेर
- 10 जनवरी 2025 सुकमा-बीजापुर बॉर्डर में 3 नक्सली ढेर
- 12 जनवरी 2025 को बीजापुर के मद्देड़ इलाके में 5 नक्सली ढेर
- 16 जनवरी 2025 बीजापुर के पुजारी कांकेर के जंगल में 18 नक्सली ढेर
- 21 जनवरी 2025 गरियाबंद के भालू डिग्गी जंगल में 16 नक्सली ढेर
- 2 फरवरी 2025 को बीजापुर जिले के गंगालूर में 8 नक्सली ढेर (Naxalite Encounter in Dantewada)
- 9 फरवरी 2025 को बीजापुर के मद्देड़-फरसेगढ़ बॉर्डर पर 31 नक्सली ढेर
- 20 मार्च 2025 को दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 26 नक्सली ढेर, DRG का एक जवान शहीद
- 20 मार्च 2025 को कांकेर और नारायणपुर मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर
- 25 मार्च 2025 को दंतेवाड़ा-बीजापुर-नारायणपुर जिले की सीमा पर 5 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ में 2024 के बड़े नक्सली ऑपरेशन
- 25 फरवरी 2024 को कांकेर के कोयलीबेड़ा में 3 नक्सली ढेर
- 27 मार्च 2024 को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर
- 2 अप्रैल 2024 को बीजापुर के नेड्रा में 13 नक्सली ढेर
- 6 अप्रैल 2024 को बीजापुर के कर्रीगुटा में 3 नक्सली ढेर
- 16 अप्रैल 2024 को कांकेर के छोटे बेठिया में 29 नक्सली ढेर
- 30 अप्रैल 2024 को नारायणपुर के टेकमेटा में 10 नक्सली ढेर
- 10 मई 2024 को बीजापुर के पीडिया में 12 नक्सली ढेर (Naxalite Encounter in Dantewada)
- 23 और 24 मई 2024 को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
- 25 मई 2024 को सुकमा-बीजापुर जिले में 3 नक्सली ढेर
- 27 मई 2024 को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर
- 7 जून 2024 को नारायणपुर के गोबेल में 6 नक्सली ढेर
- 15 जून 2024 को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
- 17 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर 12 नक्सली ढेर
- 29 अगस्त 2024 को नारायणपुर-कांकेर सीमा पर 3 महिला नक्सली ढेर
- 3 सितंबर 2024 को दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा के पुरंगेल में 9 नक्सली ढेर
- 5 सितंबर 2024 को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर 6 नक्सली ढेर
- 23 सितंबर 2024 को नारायणपुर और महाराष्ट्र बॉर्डर पर 3 नक्सली ढेर
- 4 अक्टूबर 2024 को दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर 38 नक्सली ढेर
- 21 अक्टूबर 2024 को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 5 नक्सली ढेर
- 9 नवंबर 2024 को बीजापुर जिले में 3 नक्सली ढेर (Naxalite Encounter in Dantewada)
- 16 नवंबर 2024 को कांकेर और नारायणपुर सीमा पर 5 नक्सली ढेर
- 22 नवंबर 2024 को सुकमा जिले के भेज्जी में 10 नक्सली ढेर



