Google Analytics —— Meta Pixel

RSS भारत के भविष्य और शिक्षा प्रणाली को खत्म करने में लगा है: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

Rahul Gandhi on RSS: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के जंतर-मंतर में INDIA गठबंधन के स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन के प्रदर्शन में छात्रों को संबोधित किया। साथ ही कहा कि RSS-BJP के लोग आज शैक्षणिक संस्थानों पर कब्जा कर रहे हैं। हिंदुस्तान के अधिकतर विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर RSS के लोग हैं। छात्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा है, पेपरलीक हो रहे हैं, उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है, शिक्षा के क्षेत्र में धांधली और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। ऐसे में छात्रों की जिम्मेदारी है कि वे हर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं और पूरी ताकत से लड़ें।

यह भी पढ़ें:- शिंदे पर टिप्पणी को लेकर कुणाल कामरा ने जारी किया बयान, कहा- नहीं मांगूंगा माफी

उन्होंने कहा कि आज RSS हिंदुस्तान के भविष्य और उसके एजुकेशन सिस्टम को खत्म करने में लगा है। अगर हमारी शिक्षा व्यवस्था RSS के हाथ में चली गई तो देश में किसी को रोजगार नहीं मिलेगा और देश बर्बाद हो जाएगा। आज हिंदुस्तान की यूनिवर्सिटीज में सारे वाइस चांसलर RSS के चुने हुए हैं। वहीं आने वाले समय में स्टेट यूनिवर्सिटीज के वाइस चांसलर भी RSS के चुने हुए लोग ही बनेंगे। ये देश के लिए खतरनाक है और हमें इसे रोकना है। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ने कुंभ मेले पर भाषण दिया। मैं वहां बोलना चाहता था कि कुंभ मेले पर बात करना बहुत अच्छा है, पर आपको भविष्य के बारे में भी बात करनी चाहिए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी भी बेरोजगारी और महंगाई पर एक शब्द नहीं बोलते हैं। (Rahul Gandhi on RSS)

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि BJP का मॉडल है- अडानी को देश का धन और RSS को देश के सारे संस्थान सौंप देना। हम इसके खिलाफ एक हैं और साथ मिलकर लड़ेंगे। एक संगठन भारत के भविष्य और शिक्षा प्रणाली को खत्म करने में लगा है और उस संगठन का नाम RSS है। देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा और उसकी सरकार के पास देश के प्रमुख मुद्दों से निपटने के लिए कोई नीति नहीं है। आज सबसे बड़ा मुद्दा देश में बढ़ती हुई बेरोजगारी है। देश के करोड़ों पढ़े-लिखे नौजवानों का सरकारी नौकिरियों की तलाश में मन टूट चुका है। वे अपनी डिग्रियां जलाना चाहते हैं। ये देश के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। (Rahul Gandhi on RSS)

Back to top button
error: Content is protected !!