Chhattisgarh News : NTPC में नौकरी दिलाने का झांसा: इंजीनियर से 10 लाख की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार
Chhattisgarh News – दुर्ग। मंत्रालय और एनटीपीसी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी को पद्मनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपियों ने पहले मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 और बाद में एनटीपीसी में एई (Assistant Engineer) के पद पर नियुक्ति कराने का भरोसा दिलाकर इंजीनियर से रकम ली थी। मामले में पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र और मोबाइल फोन जब्त किया है।
यह भी पढ़े :- PM मोदी ने इजरायल-UAE नेताओं से की बात, जंग पर जताई चिंता, क्षेत्रीय शांति पर दिया जोर
ऐसे रचा ठगी का पूरा खेल
जानकारी के अनुसार, उतई क्षेत्र के बोरीगारका निवासी रविकांत साहू ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि न्यू आदर्श नगर में रहने वाली प्रिया देशमुख और उसके पति प्रशांत कुमार देशमुख ने मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 पद पर नौकरी दिलाने का दावा किया था। नौकरी लगवाने के नाम पर दोनों ने उनसे लगभग 10 लाख रुपये ले लिए।
जब लंबे समय तक नौकरी नहीं लगी तो रविकांत ने पैसे वापस मांगे। इस पर पति-पत्नी ने उन्हें एनटीपीसी में एई पद पर नियुक्ति कराने का नया आश्वासन दिया।
फर्जी नियुक्ति पत्र से भरोसा जीतने की कोशिश
आरोपियों ने विश्वास दिलाने के लिए ई-मेल के जरिए एनटीपीसी के एई पद का फर्जी नियुक्ति पत्र भेज दिया। पीड़ित जब ज्वाइनिंग के लिए पहुंचा तो पता चला कि पत्र पूरी तरह नकली है। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। (Chhattisgarh News)
फरार होने की कोशिश, फिर गिरफ्तारी
मामला दर्ज होने के बाद पति-पत्नी अपने ठिकाने से फरार हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को प्रिया देशमुख को गिरफ्तार किया और रविवार को उसके पति प्रशांत कुमार देशमुख को भी पकड़ लिया। दोनों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। (Chhattisgarh News)



