PM Modi in Uttarakhand: पीएम मोदी पहुंचे उत्तराखंड, पार्वती कुंड में की पूजा

PM Modi in Uttarakhand : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह उत्तराखंड के पिथौड़ागढ़ पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी आज नए रूप में दिखे. पार्वती कुंड में उन्होंने पूजा अर्चना की. पीएम ने यहां आदि कैलाश के दर्शन भी किए. पीएम का यहां खास कार्यक्रम शेड्यूल है. वह उत्तराखंड राज्य को आज 4200 करोड़ रुपए की सौगात देने वाले हैं.

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के स्कूलों में त्योहारी छुट्टी घोषित, दशहरा और दिवाली के लिए 12 दिन का अवकाश

पीएम आज 76 सड़कों और 42 पुल का लोकार्पण करेंगे. 9 जिलो में बीडीओ कार्यालय के 15 भवन का उद्घाटन करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी ने आज जिस स्थान पर पहुंचे वहां से अंतर्राष्ट्रीय सीमा काफी नजदीक है और ऐसे में इस स्थान पर पीएम मोदी का जाना अपने आप में बेहद खास है. (PM Modi in Uttarakhand)

यह भी पढ़े :- न्यायधानी में दिनदहाड़े चाकूबाजी, सिगरेट को लेकर हुए विवाद में कॉलेज स्टूडेंट की हत्या

बता दें यह क्षेत्र अपने आध्यात्मिक महत्व और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. पीएमओ कार्यालय के मुताबिक, पीएम स्थानीय कला और उत्पादों पर आधारित एक प्रदर्शनी भी देख सकते हैं. (PM Modi in Uttarakhand)

देखें वीडियो…

Back to top button
error: Content is protected !!