आइसक्रीम लेने गई 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

बालोद। बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची की सूझबूझ और साहस के चलते वह सुरक्षित बच निकली, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़े :- महिला आरक्षण पर एकजुटता की अपील: सीएम साय बोले- अब नारी नेतृत्व का समय
जानकारी के अनुसार, बच्ची आइसक्रीम खरीदने के लिए स्थानीय दुकान पर गई थी। इसी दौरान दुकानदार ने उसे बहाने से अपने घर के अंदर बुला लिया और उसके साथ अनुचित व्यवहार करने का प्रयास किया। स्थिति को भांपते हुए बच्ची ने हिम्मत दिखाई और किसी तरह वहां से निकलकर सीधे अपने घर पहुंची, जहां उसने परिजनों को पूरी घटना बताई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बच्ची को लेकर तुरंत पुरूर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 56 वर्षीय आरोपी रवि शंकर सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
मामले में मोनिका ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि बच्ची की जागरूकता और साहस के कारण वह समय रहते खुद को सुरक्षित रखने में सफल रही।
पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत



