Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Naxal attack : बीजापुर में नक्सलियों का IED ब्लास्ट, ग्रामीण गंभीर रूप से घायल – जंगल में फुटू लेने गया था

Chhattisgarh Naxal attack : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सल हिंसा का चेहरा सामने आया है। मद्देड़ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ग्रामीण नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED की चपेट में आ गया। हादसे में ग्रामीण का एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसे गंभीर हालत में जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जंगल में कंदमूल लेने गया था ग्रामीण

घटना मद्देड़ थाना क्षेत्र के सिराकोंटा और दंपाया गांव के बीच के जंगल में हुई। गांव पेगड़ापल्ली निवासी विशाल गोटे (32) रोज़ की तरह जंगल में फुटू (कंदमूल फल) एकत्रित करने गया था। लेकिन यह इलाका नक्सलियों की गतिविधियों के लिए जाना जाता है, और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से यहां पहले से ही प्रेशर IED बिछाए गए थे। (Chhattisgarh Naxal attack)

प्रेशर IED पर पैर पड़ते ही हुआ धमाका

जंगल में फुटू खोजते समय विशाल का पैर एक प्रेशर IED पर पड़ गया। ज़ोरदार धमाका हुआ और विस्फोट में उसका एक पैर बुरी तरह से उड़ गया। उस वक्त आसपास कुछ और ग्रामीण भी मौजूद थे। धमाके की आवाज सुनते ही वे घटनास्थल की ओर भागे और घायल विशाल को मद्देड़ अस्पताल पहुंचाया। (Chhattisgarh Naxal attack)

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती, पुलिस कर रही जांच

मद्देड़ अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घायल को बीजापुर जिला अस्पताल और वहां से बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद बीजापुर के एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इस घटना से एक बार फिर स्पष्ट हुआ है कि नक्सली आम नागरिकों की सुरक्षा को ताक पर रखकर निर्दोष ग्रामीणों को भी अपने जाल में फंसा रहे हैं। (Chhattisgarh Naxal attack)

यह भी पढ़ें :- Headmaster arrested : महिला टॉयलेट में मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाता था स्कूल हेडमास्टर, गिरफ्तार

Back to top button
error: Content is protected !!