Google Analytics —— Meta Pixel

Sampark Kranti bomb hoax : ट्रेन में बम की अफवाह से हड़कंप, दिल्ली से झांसी तक दौड़ती रही ट्रेन, 1700 यात्रियों की जान रही खतरे में

Sampark Kranti bomb hoax : छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12824) में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से रवाना होने के 10 मिनट बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने रेलवे की मदद हेल्पलाइन पर सूचना दी कि ट्रेन के स्लीपर कोच में बम है। इसके बावजूद ट्रेन 400 किलोमीटर तक बिना जांच के चलती रही।

जब ट्रेन झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर पहुंची, तब सुरक्षा बलों ने उसे घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की मदद से सभी कोच खाली कराए गए और यात्रियों का सामान भी प्लेटफॉर्म पर उतरवाकर जांच की गई। करीब 50 मिनट चले सर्च ऑपरेशन में कोई विस्फोटक नहीं मिला, जिससे यात्रियों और रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

क्यों नहीं रोकी गई ट्रेन रास्ते में?

सूचना मिलने के बाद रेलवे ने लखनऊ जीआरपी को अलर्ट किया, लेकिन ट्रेन को फरीदाबाद, मथुरा, आगरा, धौलपुर या ग्वालियर जैसे स्टेशनों पर नहीं रोका गया। रेल प्रशासन ने ट्रेन के अगले नियमित स्टॉप झांसी को ही जांच के लिए चुना। अधिकारियों के मुताबिक, बिना स्टॉप स्टेशन पर ट्रेन रोकने का निर्णय रेल प्रशासन के पास था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। (Sampark Kranti bomb hoax)

ऑपरेशन में जुटे आला अधिकारी

ट्रेन रात 11:31 बजे झांसी स्टेशन पर 9 मिनट की देरी से पहुंची। यहां सिटी मजिस्ट्रेट, जीआरपी, आरपीएफ, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड पहले से मौजूद थे। ट्रेन के सभी 22 कोच खाली कराए गए, यात्रियों के साथ उनका लगेज भी जांचा गया। ट्रेन को रात 12:24 बजे रवाना किया गया। (Sampark Kranti bomb hoax)

ट्रेन में करीब 1700 यात्री सवार थे। इसमें थर्ड AC, स्लीपर, जनरल और दिव्यांग कोच समेत कुल 22 डिब्बे थे। यदि सूचना सही होती तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

फर्जी सूचना देने वाले व्यक्ति की तलाश में सुरक्षा एजेंसियां जुटी हैं। पता लगाया जा रहा है कि उसने यह अफवाह क्यों और किस उद्देश्य से फैलाई। (Sampark Kranti bomb hoax)

यह भी पढ़ें: Vice Chancellor appointment controversy : उद्यानिकी यूनिवर्सिटी में कुलपति नियुक्ति का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, राज्य शासन से मांगा जवाब

Back to top button
error: Content is protected !!