Shri Shyam Mandir robbery: रायगढ़ के श्री श्याम मंदिर में चोरी, 10 लाख से अधिक का सामान और नकदी गायब

Shri Shyam Mandir robbery: रायगढ़ शहर के प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के मेन गेट का ताला तोड़कर बाबा श्याम का सोने का हार और दो दानपेटियों से नकदी चुरा ली। चोरी गए सामान की कुल कीमत 10 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
सोमवार सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर का मेन गेट टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखने पर बाबा श्याम का हार गायब मिला और दानपेटियां भी नहीं थीं। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। (Shri Shyam Mandir robbery)
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चोरी गया हार लगभग 8 लाख रुपए का है, जबकि दानपेटियों से लगभग 2 लाख रुपए की नकदी ले जाई गई है। (Shri Shyam Mandir robbery)
फिलहाल, पुलिस मंदिर में लगे CCTV कैमरों और आसपास के क्षेत्रों की फुटेज खंगाल रही है। अज्ञात चोरों की तलाश जारी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। (Shri Shyam Mandir robbery)



