Google Analytics —— Meta Pixel

Heavy rain Chhattisgarh: बिलासपुर में करंट से रिटायर्ड प्रोफेसर की मौत, पेंड्रा में पुलिया बहने से 6 गांवों का संपर्क टूटा

Heavy rain Chhattisgarh: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बिलासपुर में करंट लगने से एक रिटायर्ड प्रोफेसर की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनके घर में पानी भर गया था। इसी दौरान जब उन्होंने इन्वर्टर का प्लग निकालने की कोशिश की, तो करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई।

बुधवार रातभर हुई बारिश के बाद बिलासपुर समेत कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है। वहीं, पेंड्रा इलाके में तेज बारिश के कारण कौहा नाले पर बनी पुलिया बह गई। इससे पेंड्रा-केवची-अमरकंटक और अमरकंटक-बिलासपुर मेन रोड पूरी तरह बंद हो गया है।

यह भी पढ़ें :- बड़ा हादसा: सरकारी स्कूल की छत गिरने से 4 बच्चों की मौत, 17 घायल – कई अब भी मलबे में दबे

इस हादसे के चलते केवची, आमडोब, जोगीसार, बेलपत, गौरखेड़ा और डूगरा गांव जिला मुख्यालय से कट गए हैं। प्रशासन द्वारा वैकल्पिक मार्ग और राहत की व्यवस्था की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बलरामपुर, जशपुर, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बस्तर, दंतेवाड़ा, कोरिया, राजनांदगांव, रायगढ़ समेत 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि रायपुर, महासमुंद, बेमेतरा, दुर्ग समेत 9 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। (Heavy rain Chhattisgarh)

पिछले 24 घंटे में 35 MM से अधिक बारिश

राज्य में पिछले 24 घंटों के भीतर औसतन 35 मिमी से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक उत्तरी और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

दुर्ग में अधिकतम तापमान 32.5°C और न्यूनतम 20.8°C रिकॉर्ड किया गया है, जो राज्य में सबसे अधिक और सबसे कम है। (Heavy rain Chhattisgarh)

24 दिनों में 335 MM बारिश, मानसून लंबा रहने के आसार

छत्तीसगढ़ में जुलाई महीने की अब तक की कुल वर्षा 335 मिमी दर्ज की गई है। इसमें 1 से 11 जुलाई के बीच 198.2 मिमी और 12 से 23 जुलाई के बीच 136.8 मिमी बारिश हुई है।

इस साल मानसून 8 दिन पहले, यानी 24 मई को केरल पहुंच गया था, जबकि सामान्य तौर पर यह 1 जून को आता है। यदि यह 15 अक्टूबर को सामान्य समय पर लौटता है, तो इसकी अवधि 145 दिनों की हो सकती है। बारिश की रफ्तार को देखते हुए अनुमान है कि मानसून लंबा चल सकता है। (Heavy rain Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!